{"_id":"6029342bb3e24b51d4295fe8","slug":"between-prayagraj-to-chitrakoot-small-air-service-will-the-launch-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से चित्रकूट के बीच जल्द शुरू होगी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से चित्रकूट के बीच जल्द शुरू होगी विमान सेवा
Sun, 14 Feb 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
एयर फोर्स
- फोटो : SELF
प्रयागराज से चित्रकूट के बीच विमान सेवा जल्द शुरू होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले माह चित्रकूट एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा। इस एयरपोर्ट में अब संचार संबंधी ही कुछ काम शेष रह गए हैं। रविवार को निदेशक विमानपत्तन अंचल प्रकाश के साथ मुख्यालय उत्तरी क्षेत्र के महाप्रबंधक संचार एसआर महतो ने चित्रकूट के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट का जायजा लिया।
दरअसल प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक अंचल प्रकाश के पास ही चित्रकूट एयरपोर्ट की भी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी की उड़ान योजना के तहत चित्रकूट से प्रयागराज, लखनऊ आदि शहरों के लिए 20 सीट वाले छोटे विमान चलाने की तैयारी की जा रही है। अगले माह 15 मार्च तक चित्रकूट एयरपोर्ट उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
इसके बाद यहां से लखनऊ एवं प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान यात्रियों को उपलब्ध होगी। आने वाले समय में अयोध्या एयरपोर्ट तैयार होने के बाद अयोध्या से प्रयागराज होते हुए चित्रकूट के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी। उधर निरीक्षण के दौरान अफसरों ने वहां एफआईडीएस, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, ईपीए आदि को देखा। वहीं प्रयागराज एयरपोर्ट में महाप्रबंधक ने विमान संचालन से जुड़े तमाम संचार उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक संचार अनामी पांडेय एवं उनकी टीम की महाप्रबंधक ने प्रशंसा की।