फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Being fed up with molestation, the girl gave her life, was harassed by unknown number

यूपी की ये कैसी पुलिस! छेड़खानी की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तंग आकर मौत को लगाया गले

Mon, 01 Mar 2021 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Being fed up with molestation, the girl gave her life, was harassed by unknown number
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj

प्रीतमनगर में दो महीने पहले बीएससी की छात्रा की खुदकुशी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उसने छेड़छाड़  से तंग आकर जान दी। अज्ञात नंबर से फोन कर एक व्यक्ति लगातार उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। आरोप यह भी है कि बेटी का मोबाइल देने के बाद भी धूमनगंज पुलिस ने जांच पड़ताल नहीं की। फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


19 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने 27 दिसंबर को घर के भीतर ही फांसी लगा ली थी। पिता की ओर से उच्चाधिकारियों से बताया गया कि अज्ञात नंबर से फोन कर एक व्यक्ति उसकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उसके डर के चलते ही बेटी ने घर के बाहर जाना भी छोड़ दिया था। जिससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। बेटी के बताने पर उन्होंने खुद फोन करने वाले को मना किया लेकिन मानने की बजाय वह धमकी देने लगता था।
विज्ञापन


27 दिसंबर को वह गांव जबकि पत्नी अस्पताल गई थी। घर पर उसकी बेटी छोटे भाई के साथ थी। इस दौरान भी उसी नंबर से लगातार कई बार फोन आया जिससे परेशान होकर बेटी फांसी के फंदे पर लटक गई। परिजनों का आरोप है कि 15 दिन तक लगातार मोबाइल अपने कब्जे में रखने के बाद भी पुलिस ने उक्त नंबर की जांच पड़ताल नहीं की। उधर प्रकरण की जानकारी के बाद उच्चाधिकारियों ने निर्देशित किया तब जाकर धूमनगंज पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिली थीं 32 मिस्ड कॉल

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद छात्रा के मोबाइल से चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं। उसके मोबाइल में कुल 32 मिस्ड कॉल पड़ी थीं। कॉल हिस्ट्री से यह भी पता चला था कि  दोपहर 1.57 पर उसके फोन पर किसी की कॉल आई, जिससे उसकी तीन मिनट तक बात हुई। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि फोन करने वाला कौन था। 2.09 बजे मां ने भी फोन किया लेकिन छात्रा ने कॉल रिसीव नहीं की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 1.27 मिनट पर पंखे पर दुपट्टे से बनाए गए फांसी के फंदे की तस्वीर भी छात्रा के मोबाइल में मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed