{"_id":"61eda5c6d6df7557a5544177","slug":"beginning-with-the-victory-of-vishnu-prakashan-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता : विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की जीत से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता : विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की जीत से शुरुआत
Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
सार
मैच से पूर्व अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष एवं सीनियर खिलाड़ियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर माल्यार्पण एवं नमन किया। दिन के दूसरे मैच नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं झूंसी बॉयज के बीच 2-2 बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
Prayagraj News : पराक्रम कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वें जन्मदिवस पर फाइव ए साइड (फुटसल) प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। उदघाटन मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने एक रोमांचक मुकाबले में फाइव अवेंजर्स को 5-3 से हराया। विजेता टीम की ओर से हर्षित ओझा ने दो, जबकि कुंदन सिंह ने तीन गोल किए, जबकि फाइव अवेंजर्स के अमन ने तीन गोल किए।
विज्ञापन
मैच से पूर्व अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष एवं सीनियर खिलाड़ियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर माल्यार्पण एवं नमन किया। दिन के दूसरे मैच नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं झूंसी बॉयज के बीच 2-2 बराबरी पर छूटा। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से हर्षवर्धन एवं शिवम् ने जबकि झूंसी बॉयज की ओर से आज़ाद एवं सौरव ने गोल किए
विज्ञापन
सुनील निगम मैच के निर्णायक रहे।