फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEd counseling starts, booklet not received

बीएड काउंसलिंग शुरू, नहीं मिली बुकलेट

Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के बीएड कालेजों में दाखिले के लिए डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन ही अभ्यर्थियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। मेधावियों के सामने कालेजों के च्वॉयस को लेकर ही दुविधा बन गई है। केंद्रों पर देर रात तक बुकलेट ही नहीं पहुंची थी। इससे अभ्यर्थियाें को कालेजों की लिस्ट ही नहीं मिली। अब च्वॉयस लॉक करते समय ही कालेज की लिस्ट उनके सामने होगी। इसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी रही। उनका कहना था कि अभ्यर्थियों को भ्रमित करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


बीएड कालेजों में दाखिले के लिए पहले दिन साढ़े छह हजार तक रैंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इलाहाबाद में बीबीएस इंजीनियंरिंग कालेज, ठा. हरनारायण सिंह कालेज और एचएन सिंह पीजी कालेज को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुना गया है। तीनों केंद्रों पर अभ्यर्थियों काफी भीड़ रही। वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को कोड नंबर दिया जा रहा था। इसके अलावा उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर पहुंचेगा। इनकी मदद से वे कहीं से भी ऑनलाइन च्वॉयस लॉक कर सकते हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ओटीपी नंबर देर रात तक नहीं पहुंचा था। इससे उनमें असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन


बीबीएस केंद्र पर कुल पंजीकृत 512 में से 403 अभ्यर्थियों ने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराया। ठा. हरनारायण पर 430 तथा एचएन सिंह पीजी कालेज पर 455 अभ्यर्थियों ने वेरिफिकेशन कराया। बीबीएस पर शाम तक  वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया था, लेकिन अन्य दोनों केंद्रों पर रात तक प्रक्रिया चली। इसकी वजह से अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी रही। वेरिफिकेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को बुकलेट भी दी जानी थी। इसमें च्वॉयस लॉक के बारे में जानकारी के अलावा कालेजों की लिस्ट भी है लेकिन तीनों केंद्रों पर बुकलेट पहुंची ही नहीं थी। इससे अभ्यर्थियों की नाराजगी और बढ़ गई। बीबीएस के प्रोफेसर सीपी सिंह और एचएन सिंह के प्रभारी डॉ.विनय प्रताप सिंह का कहना है कि संबंधित अफसरों से बात की गई। उनका कहना है कि देर रात तक या मंगलवार सुबह तक बुकलेट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed