फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beauty parlor operator hanged herself, dead body found hanging from a dupatta in the shop itself

प्रयागराज : ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर दी जान, दुकान में ही दुपट्टे से लटका मिला शव

Sun, 12 Mar 2023 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

बकसेड़ा बाजार में  ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Beauty parlor operator hanged herself, dead body found hanging from a dupatta in the shop itself
sucide - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बकसेड़ा बाजार में  ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साेरांव थाना क्षेत्र के  गारापुर निवासी शिव प्रसाद भारतीया की पुत्री रूमी (22), बहरिया थाना क्षेत्र के बसकेड़ा बाजार में  नहर के पास स्थित एक मार्केट में किराए का कमरा लेकर ब्यूटी पार्लर का  संचालन करती थी।

विज्ञापन


रूमी सुबह आकर दुकान खोलती और शाम को अपने घर वापस लौट जाती। रविवार को जब देर शाम तक रूमी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन खोजते हुए आए ताे ब्यूटी पार्लर की दुकान के अंदर दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से उसका शव लटक रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूमी ने फांसी क्यों लगाई कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed