{"_id":"6aa5bd77c76f3d0f530c2ca2","slug":"bcom-student-dies-after-bike-collides-with-vehicle-and-then-hits-cattle-allahabad-news-c-407-1-ggp1003-20069-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वाहन से टकरा कर मवेशी से भिड़ी बाइक, बीकॉम के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वाहन से टकरा कर मवेशी से भिड़ी बाइक, बीकॉम के छात्र की मौत
विज्ञापन
सरायइनायत के कोटवा गांव में शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक मवेशी से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बरईपुर गांव निवासी श्यामजी भारतीया किसान हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा रामकुमार (21) नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में बीकॉम सातवें सेमेस्टर का छात्र था। साथ ही वह कोटवा गांव स्थित कौशल विकास मिशन में काम करता था। शुक्रवार को देर शाम रामकुमार बाइक से घर लौट रहा था, तभी कोटवा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी होने पर परिजन उसे गंभीर हालत में हनुमानगंज के एक अस्पताल ले गए। जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।