{"_id":"6821e736afa8e9849505b0e5","slug":"basic-shiksha-parishad-there-may-be-delay-in-inter-and-intra-district-mutual-transfer-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basic Shiksha Parishad : अंतर व अंत: जनपदीय पारस्परिक तबादले में हो सकती है देर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basic Shiksha Parishad : अंतर व अंत: जनपदीय पारस्परिक तबादले में हो सकती है देर
Mon, 12 May 2025 05:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 05:49 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2024-25 के तहत अंतरजनपदीय एवं अंत: जनपदीय तबादले की प्रक्रिया में देर हो सकती है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 13 मई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2024-25 के तहत अंतरजनपदीय एवं अंत: जनपदीय तबादले की प्रक्रिया में देर हो सकती है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 13 मई है, लेकिन अब तक महज पांच से छह फीसदी रजिस्ट्रेशन फॉर्म का सत्यापन हो सका है।
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर हुए सचेत किया है कि किसी भी सूरत में ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया 13 मई तक पूरी कर ली जाए। अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में 31,015 के मुकाबले महज 1913 (छह फीसदी) और अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में 39,859 के मुकाबले केवल 2009 (पांच फीसदी) रजिस्ट्रेशन फॉर्म ही सत्यापित किए गए हैं।
विज्ञापन
सचिव ने कहा है कि यह स्थिति अत्यंत दयनीय है। स्पष्ट है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यों में शिथिलता बरते रहे हैं। सचिव ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर पूर्व में कई बार समयावधि बढ़ाई जा चुकी है। जबकि, शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुरूप ग्रीष्मावकाश में कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराए जाने की कार्यवाही भी की जानी है।
विज्ञापन
सचिव ने स्पष्ट किया है कि समयावधि बढ़ाया जाना किसी भी दशा में संभव नहीं होगा। ऐसे में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिए जाते हैं कि अंतरजनपदीय एवं अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के संबंध में जारी की गई समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समयावधि में सभी कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बीईओ के तबादले के लिए एडी बेसिक ने मांगी सूचना
शासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले की प्रक्रिया 15 मई से 15 जून के बीच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अपर निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए वार्षिक तबादले के लिए बीईओ के स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त पदों के साथ जिले में कार्यरत बीईओ के बारे में निर्धारित प्रारूप में सूचना मांगी गई। उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि उप निरीक्षक (संस्कृत) जेडी कार्यालय, उप निरीक्षक (उर्दू) कार्यालय एडी बेसिक व बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्यरत बीईओ से संबंधित सूचना निदेशालय के ई-मेल आईडी-additionaldirector basic@gmail.com पर उपलब्ध करा दी जाए। ब्यूरो