{"_id":"8765897649afca43dfc8d9bf78041326","slug":"barhna-81-thong-common-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैरहना में 81 पेटी आम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरहना में 81 पेटी आम सीज
Updated Sun, 28 Jun 2015 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को बैरहना में 81 पेटी आम सीज कर दिया। साथ ही आम एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं, एजी ऑफिस के पास टीम ने तमाम दुकानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में सड़े-गले फल मौके पर नष्ट कराए गए और दुकानों से फलों के सात नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर योगेश राय, तूलिका शर्मा की टीम ने शनिवार दोपहर बैरहना स्थित सागर सोनकर के फल भंडार गृह में छापा मार दिया। छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया। टीम को मौके पर 81 पेटी (1200 किलो) आम मिला। कर्बाइड या कोई अन्य रसायन मिलाए जाने की आशंका पर टीम ने आम सीज कर दिए और एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। बैरहना में ही पवन क्रांति, सुहैल अहमद और अंबिका की दुकान पर छापा मारकर खरबूजा, केला और आम का एक-एक नमूना जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद टीम ने एजी ऑफिस के पास फल मंडी पर छापा मार दिया। वहां भी छापा पड़ते हड़कंप मच गया और आननफानन में कई दुकानें बंद कर दी गईं।
इसके बावजूद टीम ने मौके पर 50 किलो सड़े-गले आम और 15 किलो सेब नष्ट कराए। मिलावट की आशंका पर टीम ने फल मंडी में स्थित सुनील केसरवानी के प्रतिष्ठान से मुसम्बी, विजय कुमार के प्रतिष्ठान से अनार और अनिल कुमार के प्रतिष्ठान से माल्टा एवं सेब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम को आशंका है कि फलों को पकाने के लिए उसमें कर्बाइड या कोई अन्य रसायन मिलाया गया है। साथ ही फलों को ताजा रखने के लिए भी किसी तरह के रसायन या रंग का इस्तेमाल किया गया है। जांच रिपोर्ट में अगर मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।