{"_id":"5fecab178ebc3e3e9d0e956f","slug":"bar-council-will-also-investigate-into-the-police-harassment-case-of-advocate-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में अधिवक्ता के पुलिसिया उत्पीड़न मामले में बार काउंसिल भी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में अधिवक्ता के पुलिसिया उत्पीड़न मामले में बार काउंसिल भी करेगी जांच
Wed, 30 Dec 2020 10:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और उनके रिश्तेदारों के साथ हुई पुलिस बर्बरता और दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भी जांच कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बार काउंसिल ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी दो जनवरी को अपनी रिपोर्ट चेयरमैन को सौंपेगी। चेयरमैन जानकी शरण पांडेय ने कहा कि दो दिसंबर को बार काउंसिल की होने वाली बैठक में रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन ने कहा कि मामले को उनके आग्रह पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देकर रिपोर्ट तलब की है। इसके इतर, बार काउंसिल भी अपनी ओर से जांच करा रही है, जिससे कि बार काउंसिल को भी घटना की सही जानकारी अपने स्तर पर हो सके।
उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी में काउंसिल सदस्यों को ही रखा गया है। इसमें बलवंत सिंह, शिव किशोर गौड़ और राकेश पाठक का नाम शामिल है। तीनों सदस्यों को सभी पक्षकारों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर बार काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करनी है। बार काउंसिल उस रिपोर्ट पर दो दिसंबर को होने वाली बैठक में चर्चा करेगी।