फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bapu "final bow" for the urban Umdeh

बापू को ‘अंतिम प्रणाम’ के लिए उमडे़ थे शहरी

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
सुरभि गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
सुरभि गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bapu "final bow" for the urban Umdeh
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
बापू का अस्थिकलश जब 12 फरवरी 1948 को इलाहाबाद पहुंचा तो पूरा शहर उन्हें ‘अंतिम प्रणाम’ करने के लिए उमड़ पड़ा था। अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शहरियों का तांता लगा हुआ था। रेलवे स्टेशन से फूलों से सजी गाड़ी में उनका अस्थि कलश संगम ले जाया गया। कंपनी बाग में बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े हुजूम में बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी शामिल थे। छोटे बच्चे अंतिम दर्शन के लिए अपने पिता के कंधे पर सवार थे।
विज्ञापन


संगम तक निकली अस्थिकलश यात्रा में गाड़ी के आगे तत्कालीन प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के साथ ही कई राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ीं हस्तियां भी शामिल थीं।  गाड़ी के पीछे-पीछे लोगों का हुजूम चला। अस्थिकलश का दर्शन करते हुए लोगों की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन


सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने दांडी, गुजरात के समुद्र तट पर नमक तैयार किया था। बापू द्वारा तैयार नमक की कुछ मात्रा इलाहाबाद भी लाई गई थी। 13 अप्रैल 1930 में यहां पर इस नमक की नीलामी हुई जिसे एसके धर और उनके दोस्तों ने 600 में खरीदा था। इलाहाबाद संग्रहालय की गांधी गैलरी में यह नमक अब तक सहेज कर रखा गया है। गैलरी इंचार्ज सुनील गुप्ता ने बताया कि इसे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संग्रहालय को भेंट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद संग्रहालय की गांधी वीथिका में महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों को सहेज कर रखा गया है। इसमें बचपन से लेकर अंतिम यात्रा तक की यादें शामिल हैं। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने बताया कि गैलरी में बापू के लिखे पत्र, गांधी वॉच के साथ ही अति दुर्लभ चित्र प्रदर्शित हैं। इन चित्रों में गांधी जी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की छवियां दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed