{"_id":"5d8e70a98ebc3e01767f52a5","slug":"bansal-murder-case-allahabad-news-ald256095245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल हत्याकांड की फिर शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल हत्याकांड की फिर शुरू हुई जांच
विज्ञापन
Bansal Murder Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चश्मदीद का बयान करने अस्पताल पहुंची कीडगंज पुलिस
प्रयागराज। जिले की सबसे सनसनीखेज हत्याकांडों में शामिल डॉ. बंसल हत्याकांड की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। एसएसपी के आदेश पर कीडगंज पुलिस शुक्रवार को घटना के उस चश्मदीद का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची जिसने शूटरों को देखा था। उसके न मिलने पर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
12 जनवरी को डॉ. एके बंसल की हत्या तब कर दी गई थी जब वह जीवन ज्योति अस्पताल में बैठकर मरीज देख रहे थे। घटना के ढाई साल बीतने के बाद भी अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ को भी मामले की जांच में लगाया गया लेकिन वह भी इस मामले में नकारा ही साबित हुई। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी वंदना बंसल की मांग के बाद शासन ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में भी कार्यवाही शुरू की। इधर एसएसपी के आदेश पर कीडगंज पुलिस ने एक बार फिर से नए सिरे से मामले की जांच शुरू की है। इसी के तहत पुलिस नवीननाथ तिवारी नाम के उस गार्ड से पूछताछ करने जीवन ज्योति अस्पताल पहुंची। दरअसल बताया गया कि घटना के बाद भागते वक्त शूटरों को उसने देखा था। अब तक उसका बयान नहीं दर्ज किया जा सका था। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वह नौकरी छोड़ चुका है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन से उसके बारे में जानकारी मांगी गई है। मामले में कीडगंज पुलिस का कहना है कि जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में जांच पड़ताल के लिए टीम पहुंची थी।