फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Recruitment started in banks, application sought for thousands of posts

यूपी : बैंकों में भर्ती शुरू, हजारों पदों के लिए मांगे आवेदन

Fri, 03 Jul 2020 06:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
UP: Recruitment started in banks, application sought for thousands of posts
परीक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
लाकडाउन खत्म होने के साथ बैंकों में भर्ती शुरू हो गई है। ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से अकेले उत्तर प्रदेश के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 1834 पदों के लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


आईबीपीएस की ओर से देश भर के ग्रामीण बैंकों में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 676, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के 194 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के आर्यावर्त बैंक के 994 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित है। अक्तूबर में मुख्य परीक्षा कराने की भी तैयारी है। बैंक की भर्ती परीक्षाओं की काउंसलर पद्मा पांडेय का कहना है कि बैंक की भर्ती परीक्षाओं में समय का अधिक महत्व होता है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी। जिन उम्मीदवारों का समय प्रबंधन अच्छा होगा उनके इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिसर्स ग्रेड के लिए भी मांगे आवेदन
आईबीपीएस की ओर से ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर्स पदों के ग्रेड-1, 2 और 3 के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए भी 21 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।


तीन चरणों में होगी परीक्षा
अंतिम रूप से चयन तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में बुद्धि परीक्षण और गणितीय अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में बुद्धि परीक्षण, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, हिंदी या अंग्रेजी भाषा तथा गणितीय अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। इस तरह से कुल 200 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे। इसमें सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed