फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajrang Dal protests, demands ban on PFI

प्रयागराज : बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पीएफआई पर प्रतिबंध की मांग

Fri, 17 Jun 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 12:29 AM IST
सार

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि एक विशेष समुदाय से जुड़े लोगों द्वारा हिंदुओं पर योजना पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। शोभा यात्राओं  पर पथराव और हमले कर हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।

विज्ञापन
Bajrang Dal protests, demands ban on PFI
Prayagraj News : धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पॉपुुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और तबलीगी जमात आदि संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर बजरंग दल से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय में एकत्र हुए बजरंगियों ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां उनकी सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया जाए। 

विज्ञापन



राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि एक विशेष समुदाय से जुड़े लोगों द्वारा हिंदुओं पर योजना पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। शोभा यात्राओं  पर पथराव और हमले कर हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक पाठक के नेतृत्व में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं के घरों, दुकानों एवं वाहनों में  आग लगाई जा रही है। पश्चिम बंगाल एवं केरल की सरकारें हमला करने वाले  लोगों का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन



इससे हिंदू समाज आक्रोशित और आहत है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार देश में कानून का शासन रखने में समर्थ है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि हिंंदू समाज अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग  करते हुए गुंडागर्दी से निपटना भली भांति जानता है। इस अवसर पर आरएम गोयल, अमित सिंह, लालमणि तिवारी, शुभम, पवन, शांतनु, दुर्गेश शुक्ल, लवलेश, श्रीकांत, अनिल, रत्नेश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed