फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajpaiyon the extracted CM and effigies of the SSP 's funeral

भाजपाईयों ने निकाली सीएम और एसएसपी के पुतले की शवयात्रा

Mon, 29 Jun 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मॉकड्रिल के दौरान दंगाई के हाथ में भगवा झंडा थमाए जाने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा इस मुद्दे पर सपा सरकार को घेरने के बाद रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतर गए। सुभाष चौराहे पर आज भाजपा की ओर से सूबे के मुख्यमंत्री और एसएसपी इलाहाबाद के पुतले की शव यात्रा निकाली गई। दोनों पुतलों को फूंकने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस से भी पार्टी कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई। इसके पहले विश्वहिंदू परिषद ने भी मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान दंगाई के हाथ में भगवा झंडा थमा देने के मामले के विरोध में भाजपाईयों ने पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में पार्टी नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर इकट्ठा हो गए। जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी की मौजूदगी में सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री और एसएसपी के पुतले की शवयात्रा निकाली गई। हालांकि पुलिस ने यहां पुतला छीनने का भी प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता दोनों पुतलों का दहन करके ही माने। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नरसिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं ने एसएसपी इलाहाबाद को हटाने की भी मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में शैलेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, रमेश ओझा, सत्येंद्र चोपड़ा, देवेंद्र मिश्र, चंद्रशेखर ओझा, अजय सिंह, अनामिका चौधरी, शिवा मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से भी सुभाष चौराहे पर मॉकड्रिल के दौरान दंगाई के हाथ में भगवा झंडा पकड़ा दिए जाने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। विहिप के जिला संगठन मंत्री अमित पाठक के नेतृत्व में सिविल लाइंस बड़े हनुमान मंदिर के पास से मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली गई। बाद में सुभाष चौराहे पर पुतले का दहन किया गया। इस दौरान अविनाश, शिवम द्विवेदी, लवलेश बजरंगी, विजय पांडेय, विनीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर छात्रसंघ अध्यक्ष का दंगा कराने का आरोप
इलाहाबाद। चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय (सीएमपी) की छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा मिश्रा ने भाजपा पर सांप्रदायिक दंगे कराने का आरोप लगाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष के मुताबिक पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण का सिर्फ रिर्हसल हो रहा था। पुलिस पहले ही कह चुकी है कि वह किसी भी विशेष संप्रदाय को ठेस नहीं पहुंचना चाहती थी। भाजपा इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed