फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail granted to female officer caught on bribery charges

Prayagraj News: रिश्वत के आरोप में पकड़ी गई महिला अधिकारी की जमानत मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to female officer caught on bribery charges
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिश्वत के आरोप में बुलंदशहर सिकंदराबाद डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी ईरा मित्तल की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजबीर सिंह की अदालत ने याची की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर दिया है।
विज्ञापन

मामला बुलंदशहर के थाना क्षेत्र सिकंदराबाद का है। यूपी रोडवेज के सिकंदराबाद डिपो में कार्यरत परिचालक सतेंद्र ने ईरा मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी संगठन में ड्यूटी देने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की। इसके बाद वह कार्यालय जाकर मांगे गए 40 हजार रुपये दिए तो ईरा मित्तल ने रख लिए। वहीं, मौके पर पहुंचे दस्ते ने उन्हें रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव ने दलील दी कि आरोपी महिला अधिकारी वृद्ध और जटिल बीमारियों के ग्रसित है। शिकायतकर्ता परिचालक के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता को लेकर अधिकारी ने कार्यवाही की थी, जिसके कारण परिचालक द्वारा झूठे मामले में फंसाया गया है। कोर्ट ने आरोपी महिला अधिकारी की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed