फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahubali bought the hand with Shiva's party procession, the name of the asiq

बाहुबली ने शिवपाल की पार्टी प्रसपा से मिलाया हाथ, अतीक के नाम से पर्चा खरीदा गया

Sun, 28 Apr 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bahubali bought the hand with Shiva's party procession, the name of the asiq
Ateeq Ahmed

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर नैनी सेंट्रल जेल से गुजरात शिफ्ट किए गए पूर्व सांसद अतीक अहमद वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वह शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लो) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


चुनाव की तैयारी में जुटे अतीक की पेरोल के लिए शनिवार को एमपीएमएलए कोर्ट में अर्जी दी गई तो उधर, वाराणसी से उनके नाम से पर्चा भी खरीद लिया गया। प्रसपा के महासचिव पूर्व मंत्री लल्लन राय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार को अतीक का पर्चा दाखिल किया जाएगा। 
विज्ञापन



बाहुबली अतीक अहमद ने शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। पार्टी के महासचिव राय ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक को वाराणसी से टिकट देने का फैसला किया गया है। किसी भी समय उनको वाराणसी से उम्मीदवार घोषित करने का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हामी भर दी है। पार्टी महासचिव के लल्लन के अनुसार उनके नाम से पर्चा ले लिया गया है। सोमवार को वकीलों के माध्यम से वाराणसी के रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए अतीक की ओर से पेरोल के लिए अर्जी लगाई गई है। पेरोल मिलने पर अतीक वाराणसी से चुनाव लड़ने के साथ ही फूलपुर और इलाहाबाद लोक सभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed