फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahariya salesmen shot slaughter robbed of fifteen million

बहरिया में सेल्समैन को गोली मारके सवा लाख की लूट

Tue, 19 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 19 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
बहरिया। बहरिया बाजार में सोमवार रात साढ़े आठ बजे घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के सेल्समैन राकेश कुमार केसरवानी (42) को गोली मारकर सवा लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने हेल्पर का भी सिर तमंचे की बट से फोड़ दिया। बदमाशों की संख्या पांच थी जो दो बाइक से आए थे। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाशों की एक बाइक गिर गई। गोली सेल्समैन के सीने के बगल से होते हुए बांह में जा धंसी।
विज्ञापन


 पहले घायलों को सीएचसी मैलहन में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सेल्समैन को रात में बेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।राकेश कुमार फूलपुर के इस्माइलपुर का रहने वाला है। वह अपने ही गांव के हेल्पर और ड्राइवर मुनव्वर अली के साथ पिकअप से निकला था। वह रात में आठ बजे के आसपास बहरिया बाजार पहुंचा था। वह सामान बांटकर चकिया घमौर मोड़ पर रामा साहू की दुकान के पास रुका। वह पिकअप से जैसे ही उतरा अपाचे और सीडी डीलक्स बाइक से पांच बदमाश मौके पर पहुंच गए। अपाचे पर तीन बदमाश थे। बदमाशों ने राकेश को घेर लिया और उसके पास से बैग छीनने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


राकेश ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। इसके बाद भी राकेश ने रुपये से भरा बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली बाईं ओर सीने के बगल से घाव करते हुए हाथ में जा धंसी। राकेश गिर पड़ा तो रोहित मदद के लिए दौड़ा। रोहित के सिर पर भी तमंचे की बट से वार किया गया। आपाधापी के बीच लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश भी घबरा गए। अपाचे सवार तीन बदमाश बैग लेकर भाग निकले। हड़बड़ाहट में सीडी डीलक्स सवार बदमाश गिर पड़े। बदमाशों को बाइक उठाने का मौका नहीं मिला। भीड़ को देख बदमाश पैदल ही अंधेरे में भाग निकले। खबर पाकर एसओ बहरिया हरिनाथ मौके पर पहुंचे। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। पुलिस को राकेश ने बताया कि बैग में सवा लाख रुपये के आसपास थे। पुलिस ने ड्राइवर और रोहित से पूछताछ की है। बहरिया और फूलपुर के बीच लूट की तीन दिन में यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed