{"_id":"6add19a1ce903a2a3f0140e4","slug":"bags-of-students-taking-homeopathy-exams-catch-fire-commotion-ensues-allahabad-news-c-3-1-hld1039-1004186-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: होम्यो पैथी की परीक्षा दे रहे छात्रों का बैग जला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: होम्यो पैथी की परीक्षा दे रहे छात्रों का बैग जला, हंगामा
Sun, 25 Oct 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ, कार्यालय में रखे हुए परीक्षार्थियों के जले हुए बैग
चिकित्साधिकारी की परीक्षा दे रहे छात्रों का बैग शनिवार को जल गया। बैग में मोबाइल फोन, कपड़ा एवं नकदी रखा हुआ था। परीक्षा छूटने के बाद छात्रों ने मुआवजे की मांग की। किराये के लिए एक-एक हजार रुपये दिए जाने के बाद परीक्षार्थी चले गए।लोक सेवा आयोग की ओर से शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की परीक्षा थी। पंडित हनुमत दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज इस्माइलगंज में 215 छात्र परीक्षा दे रहे थे। छात्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए थे।
परीक्षा से पूर्व छात्रों का बैग कॉलेज के कार्यालय में जमा कर लिया गया। कमरे में बाहर से ताला बंद था। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक परीक्षा थी। साढ़े दस बजे कमरे से धुआं निकलने लगा। इसे देखकर लोग कमरे में गए तो देखा कि वहां रखा बैग जल रहा था।
कॉलेज में रखे सिलिंडर एवं पानी की मदद से आग बुझाई गई लेकिन तब तक वहां रखे लगभग 25 बैग जल गए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पाकर एसीपी थरवई अजेंद्र यादव एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
परीक्षार्थी रास्ते का किराया एवं मुआवजे की मांग करने लगे। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका। प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि आग बैग में रखे मोबाइल फोन के विस्फोट से लगी है।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी के निर्देश पर प्रधानाचार्य ने 20 छात्रों को एक-एक हजार रुपये किराया दिया। इसके बाद छात्र अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों से नुकसान की सूची मांगी है। मामले की जानकारी शासन को दी जाएगी, ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके।