फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baghpat-Agra-Women's Police Station Incharge Brain Brain

बागपत-आगरा-महिला थाना प्रभारी को ब्रेन हैमरेज

Wed, 25 Sep 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Baghpat-Agra-Women's Police Station Incharge Brain Brain
Baghpat-Agra-Women's Police Station Incharge Brain Brain - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ममता पवार मंगलवार को थाना परिसर बने आवास में बेसुध पड़ीं मिलीं। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। हालत में सुधार न होते देख दोपहर मेें उन्हेें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें लेकर पुलिसकर्मी लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

मूल रूप से बागपत की रहने वाली ममता पवार लगभग दो महीने पहले ही सिविल लाइंस थाने में प्रभारी के पद पर तैनात हुई थीं। उनके पति अधिवक्ता हैं और वह आगरा में प्रैक्टिस करते हैं। सात साल की एक बेटी है जो पति के साथ ही रहती है। रोज की तरह सोमवार रात भी वह थाना परिसर स्थित अपने आवास में सोने चली गईं। सुबह 10 बजे तक नहीं उठने पर थाने पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हेें जगाने पहुंचे। बहुत आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो उन्हें शंका हुई। इसके बाद खिड़की के पास लगी प्लाई हटाकर देखा गया तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं।
विज्ञापन

लोग किसी तरह कमरे में दाखिल हुए तो उनके मुंह से हल्का झाग भी निकला दिखा। सूचना पर सीओ दारागंज, सीओ सिविल लाइंस के साथ ही एसपी सिटी, डीआईजी व एडीजी भी पहुंचे। जिसके बाद इंस्पेक्टर को कंपनी बाग के पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। संभवत: ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा होने के चलते ऐसा हुआ। हालत में सुधार न होने पर करीब दो घंटे बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर को लेकर सीओ दारागंज लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed