फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Badri Narayana is the heart of heart, compassion

हार्दिकता, करुणा के कवि हैं बद्री नरायण

Mon, 23 Jul 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Badri Narayana is the heart of heart, compassion
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संस्था बैकस्टेज के ‘शब्द पर्व’ के तहत रविवार को कवि बद्री नारायण ने एकल काव्य पाठ किया। गहरी मार्मिक संवेदना और सामाजिक राजनीतिक चेतना से लैस कविताएं सुनाते हुए वह समय और समाज की नब्ज टटोलते रहे। प्रतिरोध के स्वर मुखर करते बद्री नारायण ने आरंभ से लेकर अब तक की अनेक चुनिंदा कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने काव्य पाठ पर तीन बार विराम लगाने की कोशिश की पर महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के विस्तार केंद्र के सत्यप्रकाश मिश्र सभागार में जुटे रचनाप्रेमियों ने उनसे फिर-फिर आग्रह करते हुए कविताएं सुनीं। इस विस्तार में ‘बैठे हैं हम, गोल में पहाड़ पर, प्रलय केदिनों में सप्तर्षि, मछली और मनु, सब वेद बचाएंगे, कोई नहीं बचाएगा प्रेमपत्र’ जैसी अनेक कविताएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


रचनापाठ के बाद आलोचक अजय तिवारी ने कहा, बद्री नारायण भावमयता और तन्मयता को विस्तार देते हुए उसे उदात्त भूमि तक ले जाते हैं। वहीं आशीष त्रिपाठी ने कहा, बद्री नारायण हार्दिकता और करुणा के कवि हैं। उनकी कविताओं में शिद्दत के साथ लोक मौजूद और निज दोनों मौजूद है। हां, जन प्रतिरोध और इतिहास से बहस करते हुए उनका स्वर रुधा-रुधा सा है।  इससे पहले विवेक निराला ने बद्री को नायक कवि की संज्ञा दी। कहा, वह धैर्य के कवि हैं, प्रतिरोध की चेतना उन्हें बड़ा कवि बनाती है। संचालन प्रवीण शेखर और स्वागत सिद्धार्थ पाल, अमर सिंह, अनुज कुमार, अंजल सिंह ने किया। आरंभ में गीतकार नीरज को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed