फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bad Rasgulla were being sold, got it destroyed, shop closed till further orders.

प्रयागराज : बेच रहे थे खराब रसगुल्ला, कराया गया नष्ट, अगले आदेश तक दुकान बंद

Wed, 30 Aug 2023 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम मम्फोर्डगंज स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची तो छेने का रसगुल्ला देखकर हतप्रभ रह गई।

विज्ञापन
Bad Rasgulla were being sold, got it destroyed, shop closed till further orders.
दुकान की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मम्फोर्डगंज स्थित न्यू स्नेहा स्वीट्स पर 140 किग्रा खराब छेने का रसगुल्ला पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पूरी मिठाई नष्ट करा दी गई। साथ ही अगले आदेश तक के लिए दुकान के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम मम्फोर्डगंज स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची तो छेने का रसगुल्ला देखकर हतप्रभ रह गई। मिठाई काफी खराब थी। कराहे में मखियां पड़ीं थीं। टीम ने पाया कि रसगुल्ला खाने योग्य नहीं है और उसे नष्ट करा दिया। रसगुल्ला की कीमत 48 हजार रुपये बताई जा रही है। टीम ने रसगुल्ला के साथ लड्डू का नमूना भी लिया। उसे जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय ममता चौधरी ने बताया कि दुकान में कई अन्य तरह की भी कमियां पाईं गईं। इस पर दुकान के संचालन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। संचालक को सफाई के अलावा अन्य सुधार के लिए कहा गया है। इसमें सुधार के बाद दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौफटका स्थित शांति स्वीट्स पर 10 किग्रा छेना मिठाई, करछना में संगम स्वीट्स पर छह किग्रा गुड़ की बर्फी, करछना के ही एक अन्य पर पांच किग्रा बर्फी नष्ट कराई गई। अलग-अलग क्षेत्रों में गईं छह टीमों ने 21 संदिग्ध नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन में 43 नमूने लिए जा चुके हैं। अभियान बुधवार को भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed