{"_id":"5c7ecbcebdec221402333f13","slug":"bad-guys-has-been-limitless-attacked-a-engineer-whose-denied-to-giving-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा टैक्स लेने वाले बदमाशों के बढ़े हौसले इंजीनियर पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा टैक्स लेने वाले बदमाशों के बढ़े हौसले इंजीनियर पर हमला, फायरिंग
Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी के मेहंदौरी में गुंडा टैक्स न देने पर इंजीनियर पर हमला किया गया। राइफल की बट से हुए हमले में उन्हें गंभीर चोट आई। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गोविंदपुर निवासी यश मिश्रा पुत्र जितेंद्र मिश्रा इंजीनियर हैं। वह कंसट्रक्शन कंपनी भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों मेहंदौरी में एक जमीन खरीदी थी। मंगलवार दोपहर वह इसी जमीन पर चहारदिवारी बनवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक व फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सवार होकर सात लोग आ धमके। उनके पास असलहे थे। वहां पहुंचते ही उन्होेंने यश पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
राइफल की बट से हुए हमले में उनके हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आई। जान बचाने के लिए वह भागे तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। आरोप है कि 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी का आरोप है कि उन्होंने जमीन के पूर्व मालिक से भी रंगदारी मांगी गई। वहां से भागकर भुक्तभोगी थाने पहुंचा और पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज राजीव सिंंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अबू जैद, नसीम राइफल, वासिफ, कल्लू, नदीम, सद्दाम, तारिक के अलावा एक अज्ञात पर हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच गोवंशों को कराया मुक्त, तीन गिरफ्तार
प्रयागराज। शिवकुटी के मेहंदौरी में मंगलवार को दो मैजिक पर लादकर ले जाए जा रहे छह गोवंश मुक्त कराए गए। चौकी इंचार्ज मेहंदौरी राजीव सिंह ने बताया कि फाफामऊ की ओर से दो मैजिक पर लादकर छह गोवंश पुराने शहर की ओर ले जाए जा रहेे थे। शक होने पर रुकने का इशार किया गया तो चालकों ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में छह गोवंश मिले। इस दौरान तीन तस्करों को पकड़ा गया जिनमें सज्जन, शकील व एक अन्य शामिल हैं। तीनों घूरपुर के रहने वाले हैं। इन्हें एमएनएनआईटी से पहले स्थित आलू गोदाम के पास से पकड़ा गया।