फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bablu Srivastav: Underworld don Bablu presented in court, court converted into police cantonment.

Don Babloo Srivastava : अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू गैंगस्टर कोर्ट में किया गया पेश, डॉन बोला- मैं निर्दोष हूं

Mon, 16 Oct 2023 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

माफिया बबलू श्रीवास्तव को सोमवार को इलाहाबाद जिला न्यायालय स्थित विकास कुमार श्रीवास्तव की गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। कारोबारी पंकज महिंद्रा के आठ साल पुराने अपहरण कांड के मामले में माफिया की गवाही होनी है। पेशी के चलते कचहरी में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

विज्ञापन
Bablu Srivastav: Underworld don Bablu presented in court, court converted into police cantonment.
माफिया बबलू श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंडरवर्ल्ड माफिया बबलू श्रीवास्तव को पुलिस सोमवार को दो बजे के बाद इलाहाबाद जिला न्यायालय स्थित गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। भोर में ही उसे बरेली से कौशाम्बी जेल लाया गया था। वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर इलाहाबाद कचहरी पहुंची। आरोपी बबलू श्रीवस्तव की कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड मामले में गवाही होनी है। माफिया को गैंगस्टर अदालत के  विशेष न्यायधीश विकास कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट से उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं, मेरे साथ न्याय किया जाए। 

विज्ञापन





विज्ञापन






अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को कौशाम्बी जिला जेल में रखा गया था। दोपहर 12 बजे पुलिस उसे जेल से निकालकर प्रयागराज रवाना होगी। काफिले की सुरक्षा में चार सब इंस्पेक्टर एक इंस्पेक्टर और 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डिप्टी एसपी रैंक के एक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इलाहाबाद जिला कोर्ट भी छावनी में तब्दील है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। आठ साल पहले हुए सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्रा अपहरण कांड में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की सोमवार को गवाही होनी है। गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट में उसे पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सराफा व्यवसायी को अगवा किया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे।











पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed