फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ayushman bharat

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य पखवारा

Mon, 24 Jun 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ayushman bharat
ayushman bharat - फोटो : CITY DESK
फोटो है- कृपया अंचल में भी लगवाएं
विज्ञापन

------------------------------
स्वास्थ्य शिविरों में अब आयुष्मान भव
0 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित होंगे शिविर
0 दवाओं का होगा वितरण, बनाए जाएंगे गोल्डेन कार्ड, गंभीर मरीज होंगे रेफर
प्रयागराज। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को घर के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिलेगी। वहां उनका परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। गंभीर मरीजों को ब्लाक या शहर स्थित सूचीबद्ध 146 अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। मौके पर गोल्डेन कार्ड भी बनाए जाएंगे।
मुख्य सचिव के निर्देश पर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अस्पतालों के साथ ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय आशाएं लाभार्थियों का सहयोग करेंगी। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि सोमवार से आयुष्मान भारत हेल्थ कैंप पखवारा शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को बैठक में एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। शिविरों में विशेषज्ञों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शिविरों में गोल्डेन कार्ड बनाए जाने के लिए कामन सर्विस सेंटर से भी सहयोग लिया जाएगा। लाभार्थियों को शिविर में आधार, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का पत्र और यदि गोल्डेन कार्ड है तो उसे लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि शहर में एसआरएन, चिल्ड्रेन, बेली, कॉल्विन, डफरिन और मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय के साथ टीबी अस्पताल में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी चाका, हंडिया, जसरा, करछना, कौड़िहार, कोटवा बनी, फूलपुर और सोरांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed