फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: Mahadiwali will be celebrated in every village on the consecration of life

Ayodhya Ram Mandir : प्राण-प्रतिष्ठा पर हर गांव में मनेगी महादीपावली, मंदिरों पर लगेगी एलईडी स्क्रीन

Wed, 27 Dec 2023 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:14 PM IST
सार

कार्यकारिणी के रूप में गठित समिति की बैठक कर महोत्सव को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है। प्रथम चरण में प्रयाग उत्तर भाग की 48 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उसी तरह भाग के सभी 15 नगरों में 20 से 30 लोगों की एक-एक नगर समिति का गठन किया गया है। इसी तरह सभी नगरों की 142 बस्तियों में भी 20-20 लोगों की प्रत्येक बस्ती की समिति का गठन किय गया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Mahadiwali will be celebrated in every village on the consecration of life
अयोध्या राम मंदिर का मॉडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर काशी प्रांत के हर गांव में महादीपावली मनाई जाएगी। इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपावली पर्व के रूप में मनाने के लिए राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति ने तैयारी पूरी कर ली है। इस समिति में आरएसएस और विचार परिवार के प्रांत, विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों के संयोजन में टोलियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन


कार्यकारिणी के रूप में गठित समिति की बैठक कर महोत्सव को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है। प्रथम चरण में प्रयाग उत्तर भाग की 48 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उसी तरह भाग के सभी 15 नगरों में 20 से 30 लोगों की एक-एक नगर समिति का गठन किया गया है। इसी तरह सभी नगरों की 142 बस्तियों में भी 20-20 लोगों की प्रत्येक बस्ती की समिति का गठन किय गया है।
विज्ञापन


सभी बस्तियों को पांच -पांच उप बस्ती में विभाजित कर सभी उपबस्तियों में 10-10 लोगों की समिति गठित की गई है। प्रत्येक 100 घरों पर पांच -पांच लोगों की टोली बनाकर हिंदू सनातन परिवार के सभी परिवारों को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण अयोध्या से आए हुए अक्षत, भगवान राम के चित्र, मंदिर मॉडल और राम जन्मभूमि से संबंधित साहित्य भेंटकर दिया जाएगा। इसके प्रथम चरण में जिला, भाग, नगर, बस्ती, उप बस्ती और टोली का निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक नगर में एक नगर समिति और 10 बस्ती की समिति और 100 टोली बनाई गई है। इसमें संघ और विचार परिवार के सभी प्रकार की टोली को मिलाकर प्रयाग उत्तर भाग में छह हजार कार्यकर्ता रामकाज में लगाए गए हैं। इसमें 15 नगर कार्यवाह शामिल होंगे। नगर के राम जन्मभूमि प्राण -प्रतिष्ठा आयोजन समिति के संयोजकों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत, मंदिर का चित्र और साहित्य दिया जा चुका है।


31 दिसंबर तक कलश, अक्षत और मंदिर के चित्र के साथ शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। एक जनवरी से 15 जनवरी तक सभी परिवारों और घरों को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देने के लिए टोलियां रवाना होंगी। 22जनवरी को अपने घरों और गली -मुहल्ले के सभी छोटे- बड़े मंदिरों में सजावट कर दीप जलाए जाएंगे। गीत- संगीत के सात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। झूंसी, गंगा नगर, तेलियरगंज से शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें आरएसएस के स्वयं सेवकों के साथ विचार परिवार के लोग उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed