फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auto driver body found hanging from fan neighbours inform police after foul smell emana

Prayagraj : पंखे के चुल्ले से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

Wed, 31 Aug 2022 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 01:41 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए के विश्व बैंक कॉलोनी निवासी क्षितिज मिश्रा 28 ऑटो चलाता था। चार दिन पहले उसे देखा गया था। मंगलवार की रात उसके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया।

विज्ञापन
Auto driver body found hanging from fan neighbours inform police after foul smell emana
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीए के विश्व बैंक कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक ऑटो चालक का शव पंखे के चुल्लेे से लटकता मिला। शव काफी सड़ चुका था । पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए के विश्व बैंक कॉलोनी निवासी क्षितिज मिश्रा (28) ऑटो चलाता था। चार दिन पहले उसे देखा गया था। मंगलवार की रात उसके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव पंखे के चूल्ले से लटक रहा था। उससे तेज दुर्गंध उठ रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि क्षितिज यहां अकेले रहता था।
विज्ञापन



उसका एक भाई नैनी के ही रामनगर मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला । बताते हैं कि चार दिन से उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दी। पुलिस का कहना है कि वह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed