{"_id":"5d4c7bd38ebc3e6cc768b34e","slug":"ausu-allahabad-news-ald2517251177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ बहाली के लिए आज आएंगे एनएसयूआई अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ बहाली के लिए आज आएंगे एनएसयूआई अध्यक्ष
विज्ञापन
AUSU
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन को समर्थन देने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन शुक्रवार को प्रयागराज आ रहे हैं। इस बीच लगातार चौथे दिन इस मुद्दे पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन रहे उपाध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रवेश इविवि परिसर में प्रतिबंधित किया जा चुका है, सो अखिलेश और उनके साथ इविवि परिसर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को बीएचयू के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में धरने में शामिल होकर आंदोलन को अपना समर्थन किया। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष शेखर चौधरी, पूर्व महामंत्री सुरेश यादव, छात्र नेता सुनील कुमार दीपक, अविनाश विद्यार्थी, अजीत विधायक ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
पूर्व उपाध्यक्ष शेखर चौधरी ने आरोप लगाया कि इविवि में बड़ा गोरखधंधा चल रहा है। आरटीआई या किसी अन्य माध्यम से जिस छात्र ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, उसे निलंबित और निष्कासित कर दिया गया, जो बहुत ही शर्मनाक है । धरना प्रदर्शन में जितेश मिश्रा, अक्षय यादव, क्रांतिवीर, जितेंद्र धनराज, पृथ्वी प्रकाश, अमित द्विवेदी, मनोज, अनिल यादव, दुर्गेश सिंह आदि शामिल रहे।