फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auspicious time for shopping on Dhanteras from 2 pm onwards, Diwali will be celebrated on 31st October

Prayagraj : धनतेरस पर दोपहर दो बजे से ही खरीदारी का शुभ मुहूर्त, 31 अक्तूबर को मनेगी दीपावली

Mon, 28 Oct 2024 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

आचार्य डॉ.रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर दोपहर 1:59 से 3:30 बजे तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 4:58 बजे तक नील लग्न लग जाएगा, यह विशेष फलदायी है। शाम में 6:35 से रात 10:45 बजे तक भी खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Auspicious time for shopping on Dhanteras from 2 pm onwards, Diwali will be celebrated on 31st October
सिविल लाइंस में धनतेरस के पहले उमड़ी खरीददारों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 29 अक्तूबर को धनतेरस या धनत्रयोदशी पर यम की प्रसन्नता के लिए घर के द्वार पर निशामुख दीपदान किया जाएगा। लोग अपनी इच्छानुसार सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बरतन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदेंगे। आमतौर पर धनतेरस पर दिनभर खरीदने की परंपरा रहती है। लेकिन, दोपहर दो बजे के बाद से खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन


आचार्य डॉ.रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर दोपहर 1:59 से 3:30 बजे तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 4:58 बजे तक नील लग्न लग जाएगा, यह विशेष फलदायी है। शाम में 6:35 से रात 10:45 बजे तक भी खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आचार्य गोपालजी मालवीय ने बताया कि 31 अक्तूबर को दीपावली के दिन दोपहर 3:12 से एक नवंबर शाम 5:13 बजे तक अमावस्या रहेगी। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। इसके बाद तीन नवंबर को भैयादूज मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाइयों को सुबह 7:29 बजे से सुबह 11:52 बजे तक टीका कर सकती हैं। फिर दोपहर 1:39 से शाम 4:38 बजे टीका करने का शुभ मुहूर्त है। दीपावली के दिन व्यापारियों के लिए पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:27 बजे से रात 8:23 बजे तक रहेगा। गृहस्थ के लिए शाम 8:23 बजे से रात 10:37 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य डॉ.अमिताभ गौड ने बताया कि धनतेरस पर तीन विशेष योग बन रहे हैं। इसमें त्रिपुष्कर योग, लक्ष्मी नारायण और शशि योग है। दोपहर दो बजे के बाद से खरीदारी का मुहूर्त शुरू होगा, जो रात 8:31 बजे तक रहेगा।

दिवाली के एक दिन बाद होगी गोवर्धन पूजा

धनतेरस मंगलवार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस से ही कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से पांच दिवसीय दीपावली पर्व शुरू हो जाता है, जो भैयादूज तक रहता है। लेकिन, इस बार यह त्योहार पांच नहीं, बल्कि छह दिन का है। आचार्यों के मुताबिक इस बार गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन न पड़कर एक दिन बाद दो नवंबर को है।

कब कौन सा रहेगा त्योहार

  • 29 अक्तूबर को धनतेरस
  • 30 अक्तूबर को हनुमान जयंती
  • 31 अक्तूबर को दीपावली
  • दो नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • तीन नवंबर को भैयादूज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed