फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aunt and nephew died by drowning in a water-filled field, bodies found floating in the field 500 meters away

Prayagraj : पानी भरे खेत में डूबकर मौसी और भांजे की मौत, घर से 500 मीटर दूर खेत में उतराता मिला शव

Sat, 13 Sep 2025 12:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

मांडा क्षेत्र के आंधी गांव के केवटान बस्ती में शुक्रवार को पानी भरे खेत में डूबकर मौसी और भांजे की मौत हो गई। शाम को बरहा कला गांव में घर से 500 मीटर दूर कलेक्टर पटेल के खेत से दोनों का शव उतराता मिला तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Aunt and nephew died by drowning in a water-filled field, bodies found floating in the field 500 meters away
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांडा क्षेत्र के आंधी गांव के केवटान बस्ती में शुक्रवार को पानी भरे खेत में डूबकर मौसी और भांजे की मौत हो गई। शाम को बरहा कला गांव में घर से 500 मीटर दूर कलेक्टर पटेल के खेत से दोनों का शव उतराता मिला तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कमल का फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी खोदे जाने से डूबने वाली जगह पर बड़ा गड्ढा हो गया था।

विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे 13 वर्षीय राजकुमारी पुत्री स्व. गुंडा और सात वर्षीय शनि पुत्र शिवकुमार घर से निकले थे। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और तलाश में जुट गए। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने दोनों का शव घर से करीब 500 मीटर दूर कलेक्टर पटेल के पानी भरे खेत में देखा।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार खेत से मिट्टी निकाले जाने के चलते गड्ढे में पानी भर गया था। ताल में खिले कमल के फूल को तोड़ने के चक्कर में दोनों खेत में उतरे थे। आसपास कुछ फूल टूटे हुए भी मिले हैं। मृतका राजकुमारी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। 10 साल पहले उसके पिता की मौत ट्रेन हादसे में हो चुकी थी। मां फूलपत्ती और बहनें मालकिन व नगीना का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनि की मां नगीना अपने डेढ़ साल की बेटी राधिका को गोद में लिए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। शनि स्थानीय गरेथा परिषदीय विद्यालय में का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय और इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की लिखित सूचना ग्रामीण बबलू ने दी है। बारिश का पानी और जल निकासी की समस्या गंभीर है। इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed