फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au will release b.com admission cutoff today

बीकॉम में प्रवेश के लिए आज जारी होगा कटऑफ

Tue, 27 Oct 2020 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
au will release b.com admission cutoff today
au will release b.com admission cutoff today
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम में प्रवेश के लिए बुधवार को कटऑफ जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, तकनीकी अड़चन के कारण प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने में एक दिन की देर हो सकती है, लेकिन इविवि प्रशासन ने फिलहाल 28 अक्तूबर से ही दाखिले की खिड़की खोलने की तैयारी की है। वहीं, संघटक महाविद्यालयों में भी स्नातक प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएमपी डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश के लिए टेस्टिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इविवि की ओर सोमवार को बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए और बीएफए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। बीकॉम के साथ दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। कटऑफ अंक मंगलवार को जारी किए जाने थे, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका। अब बुधवार को बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 28 या 29 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीकॉम के बाद बीएसससी और फिर बीए, बीपीए एवं बीएफए में ऑनलाइन प्रवेश लिए जाएंगे। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक नवंबर से नए सत्र की शुरुआत भी होनी है। इविवि प्रशासन की मंशा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि 28 अक्तूबर को कटऑफ जारी किए जाने के साथ ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है, लेकिन अभी तकनीकी अड़चन बनी हुई है। ऐसे में प्रवेश की प्रक्रिया 29 अक्तूबर से भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इविवि में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने के दो-तीन दिन बाद कॉलेजों में भी ऑनलाइन प्रवेश शुरू किए जा सकते हैं। 28 अक्तूबर को सभी संघटक महाविद्यालयों को प्रवेश संबंधी आंकड़े एवं जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। उधर, स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद संघटक महाविद्यालयों ने भी प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संघटक कॉलेजों में भी इस बार ऑनलाइन प्रवेश लिए जाने हैं।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की टेस्टिंग कर ली गई है। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि इविवि से प्रवेश संबंधी जानकारी मिलने के बाद डाटा फीड कराया जाएगा और दो से तीन दिनों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज समेत अन्य संघटक महाविद्यालयों में भी इविवि की तर्ज पर ऑनलाइन प्रवेश के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सीएमपी में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की तिथि बढ़ी
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। डिप्लोमा कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे, जिसके लिए महाविद्यालय में किसी भी प्रवक्ता की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 23 नवंबर को जारी की जाएगी। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मुक्त विवि में प्रवेश की तिथि 31 तक बढ़ी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र जुलाई 2020-21 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के अनुसार यह निर्णय कोविड-19 के मद्देनजर लिया गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र के अनुसार ऐसे शिक्षार्थी जिन्होंने जुलाई सत्र के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे परीक्षाफल का इंतजार किए बिना अपना प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे प्रदेश भर में स्थित 1088 अध्ययन केंद्रों में संचालित तकरीबन 105 कार्यक्रमों में अपने मनपसंद कार्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed