फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au admission date will extend

इविवि में प्रवेश के लिए 15 दिन बढ़ेगी आवेदन तिथि

Mon, 29 Jun 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
au admission date will extend
प्रयागराज। कोविड-19 के कारण इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट काफी दे से जारी हुआ और सीबीएसई की दसवीं एवं बारहवीं के रिजल्ट का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका असर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आने वाले आवेदनों पर पड़ रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है और आवेदनों की रफ्तार काफी धीमी है, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने जा रहा है। इविवि प्रशासन सोमवार को निर्णय लेकर नई तिथि जारी करेगा।
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी लेकिन लॉक डाउन के कारण दो दिन बाद ही आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इसके बाद 10 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं और पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी कम आवेदन आए हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि 15 जुलाई तक सीबीएसई का परिणाम भी आ जाने की उम्मीद है। ऐसे में आवेदनों की गति बढ़ेगी। इसे देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम 15 दिनों के लिए बढ़ाई जाएगी। सोमवार को इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

इविवि में रविवार शाम तक 153473 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 73776 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। स्नातक में प्रवेश के लिए 71869 एवं 41702, परास्नातक के लिए 33276 एवं 11406, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 17047 एवं 1182, बीएएलएलबी के लिए 8277 एवं 4875, एलएलबी के लिए 13823 एवं 8378, बीएड के लिए 4178 एवं 2687, एमएड के लिए 923 एवं 598, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1325 एवं 819 और एलएलएम के लिए 2755 एवं 2129 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed