फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU Admission

इविवि और कॉलेजों में प्रवेश से जुड़ी खबर

Sat, 03 Aug 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
AU Admission
AU Admission
प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं मनोविज्ञान विषय से परास्नातक किया जा सकता है। प्राचार्य के मुताबिक ईसी की बैठक में कॉलेज को इसकी मान्यता प्राप्त हो गई है। इविवि की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी श्रेणी के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही एमए, एमकाम, एमएससी(रक्षा अध्ययन एवं स्त्रातजिक) प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इविवि: बीएससी में प्रवेश का आखिरी मौका आज
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी गणित और बीएससी जीव विज्ञान में दो अगस्त को प्रवेश के लिए जाएंगे। इसके लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए बीएससी में प्रवेश का यह आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन

स्नातक प्रवेश
- बीएससी गणित में 156.6 या अधिक अंक अनारक्षित, 140 या अधिक ओबीसी, 142 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 112.1 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, दिव्यांग, स्पोर्ट़्स, शिक्षक/कर्मचारी आश्रित कोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएसी जीव विज्ञान में 153 या अधिक अनारक्षित, 140 या अधिक ओबीसी, 128 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 112.1 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, शिक्षक/कर्मचारी आश्रित कोटा
(नोट: सभी प्रवेश दो अगस्त को(आज)
इविवि:परास्नातक में प्रवेश्ा
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए(गायन, सितार, तबला), प्राचीन इतिहास, हिन्दी, दर्शनशास्त्र, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, राजनीति विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, कृषि रसायन विषयों में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।
सीएमपी डिग्री कॉलेज परास्नातक प्रवेश
- भातिक शास्त्र,गणित, वाणिज्य (एमकॉम), मनोविज्ञान(एमए), अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, उर्दू , हिन्दी विषय में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
- एलएलबी में 159 या अधिक अंक अनारक्षित (सभी वर्ग)
-एलएलबी में 142 अंक या अधिक (अनुसूचित जाति)
(नोट: सभी प्रवेश दो अगस्त को)
श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम- हिन्दी, प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग में सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
(नोट: सभी प्रवेश दो अगस्त को )
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (कीडगंज परिसर)
-एडीसी कीडगंज परिसर में पीजीएटी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी विभागाध्यक्षों से प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्राचीन इतिहास, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, आधुनिक एवं मध्यकालीन, पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य, उर्दू, गणित, भौतिक विज्ञान में प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।

बीएड में चयनितों का प्रवेश आज और कल
- केपी ट्रेनिंग कॉेज में बीएड में प्रवेश के लिए कला एवं विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की द्वितीय सूची जारी कर दी गई है। चयनितों को प्रवेश के लिए पांच और छह अगस्त को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक वांछित अभिलेखों के साथ कॉलेज में संपर्क करने को कहा गया है। विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट और सूचना पट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed