फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university admin waiting for ministry order for opening varsities

हॉस्टल खोलने के लिए मंत्रालय के जवाब का इंतजार

Sat, 17 Oct 2020 04:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
allahabad university admin waiting for ministry order for opening varsities
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल खोले जाने के मुद्दे पर हुए हंगामे के बाद इविवि प्रशासन को अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। इस मसले पर कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आठ छात्र नेताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिसर में तनाव का माहौल है। फिर हंगामा न हो, इसके लिए शुक्रवार को परिसर में पुलिस फोर्स दिनभर तैनात रहे।
विज्ञापन


छात्र नेता अजय यादव सम्राट का कहना है कि एक तरफ ब्वॉयज हॉस्टलों में कुछ कमरे खोल दिए गए हैं और छात्र रहने लगे हैं। वहीं, ज्यादातर कमरों में अब भी ताले लगे हुए हैं। छात्राओं की सुरक्षा के मामले में भी इविवि प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। अपने घरों से हॉस्टलों में लौटीं छात्राओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। आने वाले दिनों में कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में हॉस्टल लौटने वालों की संख्या अभी और बढ़ेगी। अगर हॉस्टल नहीं खोले गए तो छात्र-छात्राएं कहां जाएंगे। उधर, इविवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को परिसर में हुए हंगामे से शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर अवगत कराया है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय से हॉस्टल खोलने के मामले में दिशा-निर्देश भी मांगे हैं।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही हॉस्टलों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इविवि प्रशासन का दावा है कि ब्वॉयज हॉस्टल के कमरों में अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उनकी तरफ से किसी को अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल इविवि प्रशासन को हॉस्टल खोलने के लिए अब शिक्षा मंत्रालय से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मंत्रालय को पूरी घटना से अवगत कराया गया है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की गिरफ्तारी की निंदा
प्रयागराज।
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर 87 दिनों से समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले अनशन पर बैठे छात्रों ने हॉस्टल खोले जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं छात्राओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। छात्रों ने कहा कि जिस तरह छात्राओं को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वह मानवाधिाकार आयोग के निर्देशों के खिलाफ है। छात्रों ने चेतावनी दी कि हॉस्टल शीघ्र नहीं खोले गए तो आंदोलन और तेज होगा। अनशन में छात्र नेता सत्यम सिंह, अजय यादव सम्राट, जिया कोनैन रिजवी, सुशील कुशवाहा, मोहम्मद मुबाशिर हारून, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed