{"_id":"605b8880c769ce61e127f20f","slug":"atul-deepak-won-two-positions-of-acf-pratyush-topper-in-rfo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएफ के दो पदों पर अतुल, दीपक ने बाजी मारी, आरएफओ में प्रत्यूष टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएफ के दो पदों पर अतुल, दीपक ने बाजी मारी, आरएफओ में प्रत्यूष टॉपर
Thu, 25 Mar 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
uppsc
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में एसीएफ के दो पदों पर क्रमश: अतुल कुमार सिंह एवं दीपक कुमार पांडेय को सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार एसीएफ परीक्षा में अुतल कुमार सिंह पहले और दीपक कुमार पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। आरएफओ के 49 पदों पर हुए चयन में प्रत्यूष कुमार श्रीवास्तव को पहला, प्रभात कुमार को दूसरा, अंशुमान को तीसरा, ऋषि कुमार को चौथा एवं आनंद शेखर को पांचवां स्थान मिला। आरएफओ में महिला वर्ग में पहले स्थान पर रिद्घि पांडेय रहीं, उन्हें मेरिट में दसवां स्थान मिला है।
आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी परिणाम में बताया गया कि एसीएफ, आरएफओ परीक्षा 2019 की लिखित परीक्षा का परिणाम 24 फरवरी को आया था। परीक्षा में सफल 111 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। आयोग की ओर से एससीएफ, आरएफओ परीक्षा के लिए साक्षात्कार आठ से 10 मार्च 2021 के बीच पूरे हुए। साक्षात्कार में 13 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए थे। परीक्षा में एसीएफ के दो पदों एवं आरएफओ के 53 पदों कुल मिलाकर 55 पदों के सापेक्ष 51 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। इसमें एसफीएफ के दो एवं आरएफओ के 49 पद शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस के चार पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से यह पद खाली रह गए। क्षैतिज रूप से आरक्षित दिव्यांग के दो पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से उन्हें खाली रखा गया है।