{"_id":"69b47da62753668e460d892f","slug":"attempted-rape-of-a-student-fir-registered-against-four-allahabad-news-c-407-1-nan1008-12237-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, चार पर एफआईआर दर्ज
Sat, 14 Mar 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात सब्जी मसाला लेने दुकान जा रही नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी दुकानदार, उसके पिता और भाई समेत 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के अनुसार, छात्रा जब सब्जी मसाला लेने दुकान पर पहुंची तो आरोपी दुकानदार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। थोड़ी देर बाद पीड़िता के माता-पिता आरोपी से पूछताछ करने लगे तो उसने कहा कि गलती हो गई है। इस दौरान आरोपी के भाई और पिता मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वे मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ की। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार, उसके भाई, और पिता सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। थाना अध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार मुनीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।