{"_id":"60e1f2b98ebc3ee5984d4726","slug":"attempt-to-rob-bike-from-soldier-two-miscreants-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से बाइक लूटने की कोशिश, दो बदमाश हिरासत मेें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से बाइक लूटने की कोशिश, दो बदमाश हिरासत मेें
Sun, 04 Jul 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
कैंट में पोलो ग्राउंड के पास पुलिस विभाग में तैनाती सिपाही शशिकांत से दो बदमाशों ने बाइक लूटने की कोशिश की। सूचना पर पीआरवी पहुंची और पुलिसकर्मियों ने दोनेां को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
मूल रूप से आजगमगढ़ का रहने वाला भुक्तभोगी सिपाही मौजूदा समय में अतरसुइया में रहता है। उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है जहां से वर्तमान में उसकी पीएचक्यू में गारद ड्यूटी लगाई गई है। रात में 11.45 बजे के करीब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पोलो ग्राउंड के पास दो लोगों ने रोककर बाइक की चाबी छीनने की कोशिश की। विरोध पर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान सूचना देने पर पीआरवी पहुंच गई और पुलिसकर्मी दोनों को पकडक़र थाने ले गए। वहां भुक्तभोगी सिपाही की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लूट, मारपीट, गालीगलौज, धमकाने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर गिफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना नाम राजकुमार व रमन कुमार बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।