फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to label dispute over cooler pipe as ragging, case of viral video of medical college

Prayagraj : कूलर का पाइप लेेने के विवाद को रैंगिग का नाम देने की कोशिश, मेडिकल कॉलेज के वायरल वीडियो का मामला

Sun, 10 May 2026 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 02:33 PM IST
सार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वायरल वीडियो के विवाद में जांच कर रही गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डेन अर्चना कौल ने छात्राओं व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। पता चला कि यह वीडियो अप्रैल महीने का है। जिसे बाद में वायरल किया गया।

विज्ञापन
Attempt to label dispute over cooler pipe as ragging, case of viral video of medical college
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वायरल वीडियो के विवाद में जांच कर रही गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डेन अर्चना कौल ने छात्राओं व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। पता चला कि यह वीडियो अप्रैल महीने का है। जिसे बाद में वायरल किया गया।

विज्ञापन


चीफ वार्डेन अर्चना कौल ने बताया कि जब कोर्स पूरा होने के बाद सीनियर छात्र-छात्राएं घर जाने लगते हैं तो अपना सामान अधिकतर जूनियर में बांट देते हैं। 12 मई को पढ़ाई व इंटर्नशिप पूरी कर चुकी कई छात्राएं वापस जा रही हैं। जूनियर डॉक्टरों ने उनके जाने से पहले बिना बताए कूलर का पाइप ले लिया। जिसके बाद सीनियर छात्राओं के पूछने पर जूनियर छात्राओं ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सीनियर की तरफ से भी वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन


वहीं जूनियर छात्राओं ने वीडियो वायरल करके इसे रैगिंग का रूप देने की कोशिश की। इस मामले की रिपोर्ट सोमवार को प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय को सौंपी जाएगी।

रैगिंग पर सख्ती के साथ रोक है। अगर कोई सीनियर रैगिंग करता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मगर सीनियर की इज्जत न करना भी अनुशासनहीनता है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता करने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. अर्चना कौल, चीफ वार्डेन, गर्ल्स विंग एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed