{"_id":"60e988c88ebc3ee9b036de0f","slug":"attempt-to-kidnap-bdc-member-in-front-of-prayagraj-polling-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: मतदान केंद्र के सामने बीडीसी सदस्य को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: मतदान केंद्र के सामने बीडीसी सदस्य को अगवा करने की कोशिश
Sat, 10 Jul 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:41 PM IST
सार
- नैनी में पुलिस की मौजूदगी में घटना, चाका ब्लॉक में चल रही थी वोटिंग
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान नैनी के चाका में बीडीसी सदस्य मुमताज हुसैन(40) को सरेआम अगवा करने की कोशिश की गई। चाका ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र से सामने से कुछ लोगों ने उसे जबरन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में खींचकर ले जाने का प्रयास किया और विरोध पर पिटाई भी की। मीडियाकर्मियों को वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया तब जाकर वह बच सका। पुलिस अफसर खबर लिखे जाने तक तहरीर न मिलने की बात कहते रहे।
नैनी के दांदूपुर का रहने वाला मुमताज वार्ड 20 से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। दोपहर 1.30 बजे के करीब वह ब्लॉक प्रमुख के लिए हो रहे मतदान में वोट डालने जा रहा था। अभी वह मतदान केंद्र के गेट पर ही पहुंचा था कि कुछ लोग उसे पकडक़र घसीटने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटते हुए गेट के ठीक सामने खड़ी स्कॉर्पियो में जबरन खींचने की कोशिश की। भुक्तभोगी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद मीडियाकर्मियों की नजर पड़ी। जिस पर उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
यह देख पुलिसकर्मी हड़बड़ाए और फिर उन्होंने बीचबचाव कर किसी तरह बीडीसी सदस्य को बचाया। घटना से हडक़ंप मच गया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने पक्ष में वोट देने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। बात मानने से इंकार करने पर उन्होंने उसे अगवा करने की कोशिश की। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि अपहरणकर्ता किस पक्ष से जुड़े थे। कुछ देर बाद वह घर चला गया। इसके बाद लाठियां पटककर पुलिस ने मतदान केंद्र के आसपास जुटे लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
आंखों के सामने घटना, मूकदर्शक बने रहे दरोगा
कुछ देर बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे देखने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीडीसी सदस्य को स्कॉर्पियो में जबरन खींचते नजर आते हैं। खास बात यह कि गाड़ी के पास ही दो दरोगा भी खड़े नजर आते हैं लेकिन वह मूकदर्शक बने रहते हैं। कुछ देर बाद अन्य पुलिसकर्मी भी आ जाते हैं और फिर अचानक दोनों दरोगा बीचबचाव कर बीडीसी सदस्य को छुड़ा लेते हैं। खास बात यह कि वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि पुलिसकर्मी बीडीसी सदस्यों को अगवा करने की कोशिश कर रहे लोगों को पकडने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं करती। जिसके चलते वह आराम से चले जाते हैं।
क्या कहते हैं अफसर
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है। जिस मुमताज का नाम आया है, उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नंबर बंद मिला। जांच पड़ताल की जा रही है। -सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
दो अन्य सदस्यों के भी अपहरण का शोर
नैनी के चाका ब्लॉक के सामने से दो अन्य बीडीसी सदस्यों के भी अपहरण की चर्चा रही। इनमें पालपुर वार्ड नंबर 23 से क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. रिजवान व वार्ड नंबर 27 से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहमान अली शामिल हैं। रिजवान के भाई जावेद ने आरोप लगाया कि उसका भाई वोट डालकर बाहर निकल रहा था तभी ब्लॉक के गेट पर मौजूद कुछ लोग उसे जबरन महिंद्रा थार गाड़ी में खींचकर भाग निकले। उसने मौके पर ही नैनी इंस्पेक्टर को तहरीर भी दी। उधर रहमान को भी ब्लॉक गेट के बाहर से गाड़ी में खींचकर अगवा करने की चर्चा रही। हालांकि उसके परिजनों की ओर से देर रात तक कोई तहरीर न दिए जाने की बात पुलिस कहती रही।