फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to cut Prayagraj-Lucknow rail track at three places near Kunda

कुंडा के पास तीन जगह प्रयागराज-लखनऊ रेल ट्रैक काटने का प्रयास

Fri, 05 Mar 2021 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cut Prayagraj-Lucknow rail track at three places near Kunda
train - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड के कुंडा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा तीन स्थानों पर रेलवे ट्रैक काटने का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार रेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो प्रयागराज से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। लखनऊ मंडल के अधीन आने वाले इस रेल ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए आनन फानन में प्रयाग जंक्शन और ऊंचाहार से रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने इस मामले में जांच भी शुरू करा दी है। साथ ही मानिकपुर  थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह कुंडा स्टेशन का कीमैन ट्रैक चेक करने के लिए निकला। जांच के दौरान पोल संख्या 48/5 एवं 48/6  के पास तीन स्थानों पर उसे रेल पटरी कुछ कटी हुई देखी। एक से डेढ़ मिलीमीटर लाइन कटी देख उसने इसकी सूचना कुंडा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीपी शुक्ला को दी। सूचना मिलते ही लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम को पूरे वाकये की जानकारी दे दी गई। इस बीच प्रयाग जंक्शन से एईएन समेत तमाम रेलवे अफसर कुंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


मौके पर जांच हुई तो मालूम पड़ा कि पटरी को आरी या किसी अन्य धारदार वस्तु से काटने का प्रयास किया गया, लेकिन राहत भरी बात यह रही कि पटरी को पूरी तरह से काटा नहीं जा सका। अगर पटरी पूरी तरह से काट दी गई होती तो वहां रेल हादसा होना तय था। रेलवे अफसरों का कहना है कि पटरी शरारतन काटी या जानबूझ कर अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यहां हुई जांच के बाद रेलकर्मी पटरी दुरुस्त करने के लिए जुट गए। दोपहर तक पटरी ठीक कर दी गई। इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी आदि ट्रेनों को काशन लेकर निकाला गया। घटना की जांच करने आरपीएफ कमांडेंट अभिषेक कुमार भी वहां पहुंचे। मानिकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर अवधेश पाठक ने बताया कि इसकी रिपोर्ट ऊंचाहार थाने में भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed