फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to curtail our rights will not be tolerated: Advocate

हमारे अधिकारों को संकुचित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं: अधिवक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Attempt to curtail our rights will not be tolerated: Advocate
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ता संशोधन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों की स्वीकृत पदों से कम संख्या और अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि उनके हितों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि न्यायालय में स्वीकृत पदों से आधे से भी कम न्यायाधीश काम कर रहे हैं। इससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार न्यायाधीशों की स्वीकृत पदों को यथा शीघ्र भरने का प्रयास करे। संयुक्त सचिव प्रेस पुनीत कुमार शुक्ला ने कहा, आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। सरकार अधिवक्ताओं को सुरक्षा देने के बजाय बिल के माध्यम से पंगू बनाना चाह रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे, अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्र, नीरज त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रशासन सुमित कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अभिजीत कुमार पांडेय, आंचल ओझा, रणविजय सिंह, उदिशा त्रिपाठी, अवधेश कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी, सच्चिदानंद यादव, दिनेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास कांग्रेस विधि विभाग ने अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। बड़ी संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने कहा कि संशोधन बिल को वापस लिया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव हरिश्चंद्र दवे, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र नायक, महानगर महासचिव जय प्रकाश सिंह, चंदन सिंह, शिव प्रकाश यादव, इरशाद उल्ला, एसएम अली, प्रवेज इकबाल अंसारी, राम प्रवेश पांडेय, रामशंकर यादव, श्रवण कुमार रहे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण  न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ता संशोधन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ता संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed