फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attacks on police showing mirror of law and order: Sanjay Singh

पुलिस पर हो रहे हमले कानून व्यवस्था की दिखा रहे आईना : संजय सिंह

Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attacks on police showing mirror of law and order: Sanjay Singh
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उतर प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रयागराज का दो दिवसीय दौरा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। कहा, यूपी में जब पुलिस पर हमले हो रहे हैं तो आम लोगों की हालत क्या होगी। कानपुर की घटना के अपराधी छह दिन बाद भी पकड़ में नही हैं।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार से मुलाकात करने के बाद मीडिया से मुखातिब सांसद ने योगी सरकार को निशाने पर लिया।कहा कि शहीद पुलिस के परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।  उन्होंने कहा की होलागढ़ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या किये गए पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि अभी तक पुलिस किसी भी अपराधी को पकड़ने में नाकाम रही है। संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर नकेल लगाने पर नाकाम रही है और हमेशा अपराधियो और बलात्कारियों को बचाने का काम किया है। चाहे फिर वो विकास दुबे हो या कुलदीप सेंगर या चिन्मयानंद। यह लोग सिर्फ सरकारी शह पर आजादी से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है और खुले आम यहाँ वहाँ घूम रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र विकास दुबे को पकड़ पाने में विफल है। प्रयागराज के होलागढ़ में हुए सामूहिक हत्याकांड में अपराधी पूरे परिवार की निशंक हत्या कर बेखौफ घूम रहे हैं और पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। उन्होंने कोरोना के मामले में भी प्रदेश सरकार खिंचाईं की। बोला, उतर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है और कोरोना की जाँच कराने में कंजूसी कर रही है ।


दिल्ली के मुकाबले उतर प्रदेश में जाँच बहुत कम हो रही है। सरकार को कम से कम 75 जिलों में 75 कोरोना जाँच केंद्र खोलना चाहिए जो कि नही है और प्रतिदिन 2 लाख covid 19 की जाँच होना चाहिए । आम आदमी पार्टी ने हर जिले के जिला मुख्यालय में सहायता केंद्र खोल कर लोगो की सहायता की शुरूवात की और हर जिले में अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed