फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack with sharp weapons and rods in a dispute, half a dozen injured including a woman

Prayagraj News: विवाद में धारदार हथियार और रॉड से हमला, महिला समेत आधा दर्जन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapons and rods in a dispute, half a dozen injured including a woman
थाना क्षेत्र के कटका गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर मां और उसके दो बेटों समेत आधा दर्जन को घायल कर दिया गया। जख्मी लोग जब झूंसी थाने पहुंचे तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। आननफाननसभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस भी घटना स्थल जांच करने पहुंची। लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन

झूंसी थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी महेश प्रसाद के बड़े बेटे अंकित ने प्रेम विवाह किया है। महेश के मुताबिक वह आए दिन अपने ससुरालवालों के साथ मिलकर उपद्रव करता है। एक घटना में वह जेल भी जा चुका है। आरोप है कि बुधवार की सुबह भी अंकित अपनी मां गीता देवी और भाई अभिषेक व अंकुश से विवाद करने लगा। इसके बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि अंकित ने अपनी मां और भाइयों पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले में अंकुश का सिर फट गया था। अभिषेक को भी गंभीर चोट आई थी। मां को भी चोट लगी। वहीं, मारपीट में अंकित के पक्ष से भी कुछ लोगों को चोटें आई थीं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed