फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi

प्रयागराज : नैनी में एटीएस का छापा, दिल्ली में पकड़े गए रिजवान को लेकर सपा नेता के संबंधी के यहां पहुंची फोर्स

Sat, 07 Oct 2023 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

आतंकी कनेक्शन के शक में पकड़े गए रिजवान अशरफ से संबंध होने के शक में एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की फोर्स ने शनिवार की सुबह नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में सपा नेता सारिक के रिश्तेदार असद के यहां छापा मार दिया। दर्जन भर वाहनों से भारी फोर्स दो घंटे से यहां पर डटी है। उसके घर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद एटीएस चार लोगों को अपने साथ ले गई है। असद माफिया अतीक अहमद के गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी भी है। 

विज्ञापन
: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
रिजवान अशरफ से कनेक्शन के संबंध में नैनी में सपा नेता सारिक के यहां छापा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान पकड़े गए रिजवान अशरफ का नैनी कनेक्शन सामने आने के बाद एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को नैनी के चकदोंदी मोहल्ले के कसाई टोला में असद के यहां छापेमारी चल रही है। असद सपा नेता सारिक सारिक का रिश्तेदार और माफिया अतीक अहमद के गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी भी है।

विज्ञापन



दर्जन भर से अधिक वाहनों के साथ फोर्स सुबह करीब दस बजे सारिक के घर पहुंच गई। उसका घर चकदोंदी मोहल्ले में गली के अंदर है। पुलिस ने पूरी गली को सीज कर दिया है और आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी मोहल्ले से एक दूसरी गली भी है। उससे लोग आ जा रहे हैं। करीब चार घंटे तक चली छापामारी के बाद एटीएस की टीम अपने साथ चार लोगों को दिल्ली ले गई है। 

विज्ञापन

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस। - फोटो : अमर उजाला।

नैनी के चकदोदी कसाई मोहल्ले में आतंकी रिजवान कनेक्शन खंगालने में शनिवार की सुबह एटीएफ और दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त छापेमारी की।  इस दौरान सभी रास्तों को बंद कर सघन तलाशी और पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली में पकड़े गए रिजवान को लेकर सुबह ही छापेमारी शुरू कर दी गई। समाजवादी पार्टी के नगर सचिव सरिक के रिश्तेदार असद के यहां की गई छापेमारी में आतंकी कनेक्शन को लेकर कई राज खुलने के आसार हैं। एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सपा नेता सारिक के रिश्तेदार असद के घर एक घंटे से बैठी है। उधर, किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। असद माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी भी है। 

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
नैनी में छापेमारी करती एटीएस। - फोटो : अमर उजाला।

कई घंटे तक चली छापेमारी से मोहल्ले में खलबली मची रही। लोगों ने यह नहीं सोचा था कि उनके मोहल्ले में रहने वाले असद का आतंकवादी कनेक्शन भी निकल सकता है। 

विज्ञापन

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
छापेमारी के बाद बरामद सामान ले जाते कमांडो। - फोटो : अमर उजाला।

कई छोटी गाड़ियों के साथ ही ट्रक में भरकर फोर्स पहुंची तो लोग अश्चर्य चकित रह गए। नैनी की पुलिस काफी देर बाद पहुंची। 

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस। - फोटो : अमर उजाला।

घर के चारों तरफ रहा पुलिस का सख्त पहरा। किसी को आने की नहीं दी गई थी इजाजत। 

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस। - फोटो : अमर उजाला।

कई घंटे तक चली छापेमारी में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है। अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

: ATS raid in Naini, forces reach SP leader's house with Rizwan caught in Delhi
छापेमारी के बाद बरामद सामान ले जाते कमांडो। - फोटो : अमर उजाला।

छापेमारी में मिले संदिग्ध सामान को टीम अपने साथ ले गई है। चार लोगों को भी अपने साथ दिल्ली ले जाने की चर्चा है। यह चारों कौन हैं अभी यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed