फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq sons filed a petition demanding protection from the High Court, fear of murder during appearance

प्रयागराज : अतीक के बेटों ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट से की सुरक्षा की मांग, पेशी के दौरान हत्या की आशंका

Wed, 21 Jun 2023 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर और अली की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल में सुरक्षा की मांग की गई है। कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में याची अधिवक्ता से दो सप्ताह में पूरक शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है तथा इस याचिका पर 12 जुलाई को सुनवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Atiq sons filed a petition demanding protection from the High Court, fear of murder during appearance
Prayagraj News : मोहम्मद उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर और अली की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल में सुरक्षा की मांग की गई है। कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में याची अधिवक्ता से दो सप्ताह में पूरक शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है तथा इस याचिका पर 12 जुलाई को सुनवाई करने का निर्देश दिया है। यह आदेश जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने पारित किया है।

विज्ञापन


याचिका में जेल से वारंट तामील कराने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई है। याचिका में सुरक्षा कारणों से अली की जेल बदलने की भी मांग की गई। अतीक के दोनों बेटों में उमर लखनऊ और अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों को उमेश पाल शूटआउट केस आरोपी बनाया है। याची की ओर से अधिवक्ता विजय मिश्र ने और मंजू सिंह ने पक्ष रखा।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed