फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Murder Case: Another petition in the Supreme Court demanding a CBI inquiry into the murder of Atiq Ahmed

Atiq Murder Case : अतीक अहमद की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में

Mon, 17 Apr 2023 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

माफिया से राजनीतिज्ञ बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने लेटर पिटिशन दायर की है।

विज्ञापन
Atiq Murder Case: Another petition in the Supreme Court demanding a CBI inquiry into the murder of Atiq Ahmed
Prayagraj News : अतीक और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया से राजनीतिज्ञ बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने लेटर पिटिशन दायर की है। ठाकुर ने याचिका में सुप्रीम कोर्ट से याचिकाकर्ता के 16 अप्रैल के प्रतिनिधित्व का संज्ञान लेने के लिए संबंधित उत्तरदाताओं को निर्देश देने की अपील की गई है।

विज्ञापन


साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद और भाई अशरफ के हत्यारोपी लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्या के खिलाफ एफआईआर को सीबीआई को स्थानांतरित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत को बताया कि इस मामले में समय की बहुत अहमियत है क्योंकि न्यायिक हिरासत में तीन अभियुक्तों के मारे जाने की संभावना है और इससे पूरा सच हमेशा के लिए दफन हो जाएगा। इसलिए इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि बार-बार की याचिकाओं के बावजूद, यूपी राज्य की ओर से कुछ भी नहीं किया गया है। इन सब कारणों से ऐसी परिस्थितियों में कोई भी आधिकारिक और प्रभावी वैकल्पिक उपाय न होने के कारण मामले के महत्व को देखते हुए यह रिट याचिका भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की जा रही है। याचिकाकर्ता ठाकुर ने सवाल उठाया कि इतनी कथित उच्च सुरक्षा में ऐसी घटना कैसे हो सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा में ढील क्यों दिखाई दी? मीडियाकर्मियों को पुलिस हिरासत में पुरुषों से बातचीत करने की अनुमति क्यों दी गई? याचिका में कहा गया है कि अतीक अहमद की हत्या को देखकर पूरा घटनाक्रम काफी संदिग्ध और संदेहास्पद लगता है। काफी हद तक स्पष्ट है कि पूरी हत्या योजना के राज्य प्रायोजित कवायद होने की काफी संभावना हो सकती है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed