फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq had said, not Allahabad, you will not be able to escape by running anywhere in the whole of India.

अतीक बोला था : इलाहाबाद नय पूरे हिंदुस्तान में भी भागके ना बच पउबो, उल्टा लटकाकर जैद खालिद को पिटवाया

Tue, 18 Apr 2023 05:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 05:13 AM IST
सार

मैं गिड़गिड़ा रहा था, खुदा की दुहाई देकर बख्श देने की गुहार लगा रहा था। जबकि, सामने बैठा अतीक ठहाके लगा रहा था। उसके गुर्गे उल्टा लटकाकर मेरे शरीर पर तीन ओर से लाठियां बरसा रहे थे। मैं जितनी बार चीखता, माफिया हर बार ठहाके लगाता।

विज्ञापन
Atiq had said, not Allahabad, you will not be able to escape by running anywhere in the whole of India.
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैं गिड़गिड़ा रहा था, खुदा की दुहाई देकर बख्श देने की गुहार लगा रहा था। जबकि, सामने बैठा अतीक ठहाके लगा रहा था। उसके गुर्गे उल्टा लटकाकर मेरे शरीर पर तीन ओर से लाठियां बरसा रहे थे। मैं जितनी बार चीखता, माफिया हर बार ठहाके लगाता। अधमरा होने पर उसके आदमी मुझे लादकर जेल के बाहर गाड़ी में फेंक आए।यह आपबीती बम्हरौली निवासी उस प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद की है, जो अतीक के जुल्म का शिकार लोगाें में शामिल है।

विज्ञापन


भले ही अतीक अब इस दुनिया में न हो, लेकिन जैद अब भी उस कांड की बातें करते हुए सिहर जाता है, जिसमें उसे अगवा कर देवरिया जेल में बुलाकर अतीक ने पिटवाया था। वह बताता है, 22 नवंबर 2018 की घटना है। वह सुबह सात बजे अपने भाई व एक दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए कंपनी गार्डन जा रहा था। पीएसी गेट के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से आई क्रेटा व फॉच्र्यूनर कार ने उसकी कार को घेर लिया। उनमें से अतीक के गुर्गे उतरे और फिर उसे व उसके भाई व दोस्त को अपनी गाड़ियों में खींचकर भर लिया। इसके बाद देवरिया जेल ले गए।

विज्ञापन

जेल के भीतर जाने पर एक बरामदे में अतीक जेलर के साथ बैठा हुआ था। देखते ही बोला, बड़का प्रॉपर्टी डीलर बन गए हो, आओ आज तुम्हार इलाज कराई थी। उसने हाथ जोड़े तब तक गुर्गे उसे घसीटकर बैरक में ले गए। पीछे-पीछे अतीक भी आ गया। इसके बाद बोला- तोका मना किए रहे, विष्णापुरी वाली जमीन न खरीदेयो। तबौ नय मानेेओ, अब तुमका बताई थी। फिर गुर्गों से बोला, एका तक तक मारौ, जब तक एकर टांग न टूट जाए।

जैद बताता है, इसके बाद उसे उल्टा लटका कर गुर्गों ने तीन ओर से घेरकर सैकड़ों लाठियां बरसाईं। वह रोता-गिड़गिड़ाता रहा लेकिन अतीक पर कोई असर नहीं हुआ और वह ठहाके लगाता रहा। बेदम होने पर कहा कि एकर टांग तोड़ देओ। फिर अधमरा करने के बाद गुर्गों से जेल के बाहर खड़ी गाड़ी में फेंकवा दिया। इससे पहले धमकाया भी, दुबारा अइसन गलती कियो, तो जिंदा न बचबो। इलाहाबाद नय पूरे हिंदुस्तान में भी भागके न बच पउबो।

गवाही पूरी, मुकदमे में चल रही बहस

जैद ने अतीक व उसके गुर्गों पर जनवरी 2019 में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में गवाही पूरी हो चुकी है और अब बहस का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed