{"_id":"64b7763ef741fc431e06ce26","slug":"atiq-closed-demanded-20-lakh-extortion-money-from-ex-soldier-accused-of-selling-land-and-demanding-it-bac-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अतीक के गुर्गों ने पूर्व सैनिक से मांगी 20 लाख रंगदारी, भूमि बेचकर वापस मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अतीक के गुर्गों ने पूर्व सैनिक से मांगी 20 लाख रंगदारी, भूमि बेचकर वापस मांगने का आरोप
Wed, 19 Jul 2023 11:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:05 AM IST
सार
भुक्तभोगी शाहा उर्फ पीपलगांव, झलवा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी दीपा राय ने कटहुला गौसपुर स्थित 200 वर्ग गज का प्लाॅट 2015 में 10 लाख रुपये में दिल अफरोज पत्नी नसीम अहमद उर्फ नस्सन निवासी कसारी मसारी से खरीदा था।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धूमनगंज में सेवानिवृत्त सैनिक श्रीकांत प्रधान से अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले खुद ही भूमि बेची और अब जमीन वापस अपने नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं। जमीन न देने पर रास्ते में रोककर गुंडा टैक्स की मांग की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी शाहा उर्फ पीपलगांव, झलवा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी दीपा राय ने कटहुला गौसपुर स्थित 200 वर्ग गज का प्लाॅट 2015 में 10 लाख रुपये में दिल अफरोज पत्नी नसीम अहमद उर्फ नस्सन निवासी कसारी मसारी से खरीदा था। जिसकी रकम दिल अफरोज के कहने पर जई एंड संस के अकाउंट में भेजी थी, जिसे उन्होंने प्राप्त भी कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि अब जमीन को खाली करने या फिर से अपने नाम रजिस्ट्री के लिए दबाव दिल अफरोज का बेटा जीशान अहमद बना रहा है। कई बार धमकी भी दे चुका है। 27 मई की सुबह 07:30 बजे पत्नी को अस्पताल लेकर जाते वक्त चकिया मोड़ पर दिल अफरोज के कहने पर उसके बेटे जीशान ने अतीक अहमद के गुर्गों के साथ आकर उनकी गाड़ी रोक ली। फिर कट्टा सटाकर कहा कि जमीन मेरे नाम से पलट दो। यह भी कहा कि अगर तुमको प्लाॅट चाहिए तो 20 लाख रुपया अलग से दो वरना जमीन भूल जाओ। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन