फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case: Atique Wife Shaista and Sabir Not Arrested Till, Lookout Notices Against Guddu Muslim

Atiq Ashraf Murder: शाइस्ता मिली न साबिर... गुड्डू मुस्लिम की इन दो राज्यों की पुलिस को तलाश, फिर भी बना पहेली

Mon, 22 May 2023 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 May 2023 01:12 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू का भी कुछ पता नहीं है।  जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं और वैसे पुलिस की कार्रवाई भी धीमी पड़ती जा रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case: Atique Wife Shaista and Sabir Not Arrested Till, Lookout Notices Against Guddu Muslim
Atiq Ashraf Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच लाख के इनामी तीन शूटर फरार हैं तो 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन भी हाथ नहीं आ रही है। एक लाख का इनामी सद्दाम छका रहा है तो मामले में आरोपी बनाई गई अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। यह हाल है उस उमेश पाल हत्याकांड का, जिसे लगभग तीन महीने होने को हैं और अब तक पुलिस की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मौजूदा हालात देखकर तो यह भी कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं और वैसे पुलिस की कार्रवाई भी धीमी पड़ती जा रही है। हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच लाख का इनाम घोषित है। हत्याकांड के बाद से ही वह फरर हैं। साबिर तो फरारी के दौरान ही दो बार शहर भी आया। लेकिन पुलिस उसे पकड़ पाने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


पहली बार 16 अप्रैल और दूसरी बार दो मई को खुल्दाबाद में अतीक के करीबी जफरउल्लाह के घर आकर ठहरा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग भी निकला। 16 अप्रैल को उसके साथ शाइस्ता भी आई थी। वह भी चुपचाप अगले दिन निकल भागी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक के करीबी के घर रुकने के बाद भी पुलिस दोनों को दबोच नहीं पाई, जिसे लेकर सवाल भी खड़े हुए। गुड्डू मुस्लिम व अरमान को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। बीच में यह चर्चा में रहा था कि उसने सासाराम में किसी पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। अगर यह सच है तो पुलिस ने उसे बी वारंट पर लाने और रिमांड बनवाकर कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की, यह बड़ा सवाल है।

गुड्डू को तलाश रही दो राज्यों की पुलिस
उमेश और अतीक अशरफ हत्याकांड में सबसे चर्चित नाम गुड्डू मुस्लिम पहेली बनकर रह गया है। पहली बार उसका नाम तब चर्चा में आया जब उमेश पाल की हत्या के दौरान वह मौके पर ताबड़तोड़ बम बरसाता नजर आया। इसके बाद अतीक अशरफ हत्याकांड में फिर वह चर्चित हुआ, क्योंकि मौत के घाट उतारे जाने से पहले अशरफ ने उसी का नाम लिया। इस अपराधी की तलाश फिलहाल दो राज्यों की पुलिस को है। उप्र पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस भी हथियारों की तस्करी के मामले में उसे सरगर्मी से ढूंढ रही है।

 

जन्मदिन मनाते वीडियो वायरल 
माफिया अशरफ के गुर्गे रहे फुरकान का एक वीडियो बर्थडे पार्टी में फायरिंग करते हुए वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो ने लल्ला गद्दी को और जेल भेजे गए फुरकान को चर्चा में ला दिया है। दोनों एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम के साथ जन्मदिन पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में करीब पंद्रह से बीस लोग सद्दाम के साथ पार्टी मनाते दिख रहे हैं। 

 

वीडियो के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। वायरल वीडियो किसी नाजिश उस्मानी के जन्मदिन की पार्टी का बताया जा रहा है। सूत्रों के को मुताबिक पार्टी स्टेडियम रोड स्थित एक टावर बिल्डिंग में की गई थी। पार्टी मैं फुरकान, लल्ला गद्दी, सद्दाम और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। 

 

वीडियो फुरकान ने खुद बनाया था और नाजिश उस्मानी सद्दाम को केक खिलाते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। शहर के कई लोग सद्दाम के साथ पार्टी में मौज मस्ती कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed