फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: young shooter, dreamed of becoming a big don, 14 cases are registered against Sunny

अतीक - अशरफ हत्याकांड : कम उम्र के शूटर, ख्वाब था बड़ा डॉन बनने का, सनी पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

Mon, 17 Apr 2023 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 12:42 AM IST
सार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों ने कम उम्र में बड़ा डॉन बनने का ख्वाब पाल रखा था। इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है। तीनों शूटरों में सबसे बड़ा हमीरपुर का सनी सिंह है जो 23 साल का है।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: young shooter, dreamed of becoming a big don, 14 cases are registered against Sunny
Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों ने कम उम्र में बड़ा डॉन बनने का ख्वाब पाल रखा था। इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है। तीनों शूटरों में सबसे बड़ा हमीरपुर का सनी सिंह है जो 23 साल का है। इसके अलावा बांदा का लवलेश 22 साल का है तो हत्याकांड में शामिल तीसरा शूटर अरुण कुमार मौर्य महज 18 साल का है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटरों की उम्र भले ही बहुत ज्यादा न हो। लेकिन अपराध की दुनिया में इन्होंने कई साल पहले ही कदम रख दिया था।

विज्ञापन

Atiq-Ashraf murder case: young shooter, dreamed of becoming a big don, 14 cases are registered against Sunny
Prayagraj News : सनी सिंह, शूटर। - फोटो : अमर उजाला।
सनी सिंह

सनी पर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह 12 साल से वांछित चल रहा था। 2012 में यह एक लूट के मुकदमे में हमीरपुर से ही जेल में गया और इसके बाद ही वह अपराध की दुनिया में रम गया। वहां इसकी मुलाकात पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी से हुई और फिर वह उसके गैंग में शामिल हो गया इसके बाद एक के बाद एक उसने कई वारदातें अंजाम दी। उस पर गुंडा एक्ट के साथ ही गैंगस्टर के भी कई मुकदमे दर्ज हुए। उसके पिता का निधन हो चुका है और घर में सिर्फ मां और भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Atiq-Ashraf murder case: young shooter, dreamed of becoming a big don, 14 cases are registered against Sunny
लवलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

लवलेश तिवारी

लवलेश पर कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। 2020 में उस पर सबसे पहला मुकदमा शराब की तस्करी में दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2021 में उसने एक युवती पर हमला किया था, जिस पर उसके खिलाफ प्राणघातक चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। 2022 में उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। सामान्य परिवार से आने वाले लवलेश की संगत अच्छी नहीं थी और यही वजह थी कि वह नशे का आदी हो गया। इसी लत को पूरा करने के लिए उसने अपराध की राह पकड़ ली।

विज्ञापन

Atiq-Ashraf murder case: young shooter, dreamed of becoming a big don, 14 cases are registered against Sunny
शूटर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला

अरुण कुमार मौर्य

अरुण मूल रूप से कासगंज जनपद का रहने वाला है। उसके पिता दीपक कुमार खेती करते हैं। करीब तीन साल पहले वह घर से पानीपत में रहने वाले अपने दादा के पास चला गया था। वहीं से उसने हाईस्कूल की पढ़ाई की। लेकिन पढ़ाई में उसका मन नहीं रमा और वह अंतराज्यीय गैंग में शामिल होकर असलहा तस्करी करने गया। एक बार इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। करीब छह महीने पहले वह जेल से छूटकर आया और फिर अचानक गायब हो गया। घर में भी किसी से संपर्क नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि जेल से छूटकर आने के दौरान ही उसने सनी का साथ पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed