फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed Son News: Kept waiting while standing on the road, started following as soon as the car was seen

Atiq Ahmed Son News : रास्ते में खड़े होकर करते रहे इंतजार, कार दिखते ही लग गए पीछे, कई घुड़सवार भी दिखे

Thu, 12 Oct 2023 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:14 PM IST
सार

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन युवकों को दोनों के छूटने की खबर कैसे मिली। क्या कोई था जो इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए था। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बालगृह से छूटने से पहले ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Son News: Kept waiting while standing on the road, started following as soon as the car was seen
काफिले में शामिल युवक आतिशबाजी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के बेटों एहजम व अबान के छूटने के बाद उनके पीछे सैकड़ों गाड़ियां चलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि दोनों के पीछे चलने वाले सिर्फ हटवा नहीं बल्कि चकिया, करेली व असरौली के भी युवक थे। वह रास्तों में खड़े होकर इंतजार करते रहे और कार दिखते ही उसके पीछे लग गए। काफिले में कई घुड़सवार भी दिखे।

विज्ञापन



पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन युवकों को दोनों के छूटने की खबर कैसे मिली। क्या कोई था जो इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए था। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बालगृह से छूटने से पहले ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या कोई ऐसा था जो अतीक के दोनों बेटों की मूवमेंट की पल-पल की जानकारी आगे पहुंचा रहा था। यह युवक कौन थे, इस बाबत फिलहाल तीसरे दिन भी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन



इस संबंध में एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब है कि नौ अक्तूबर को राजरूपपुर बालगृह से छूटने के बाद हटवा जा रहे अतीक अहमद के बेटे एहजम व अबान की कार के पीछे सैकड़ों गाड़ियां चलीं थीं। बाइक व कार पर सवार सैंकड़ों युवक राजरूपपुर से हटवा तक उनकी कार के पीछे चलते रहे। यही नहीं हटवा पहुंचने पर पटाखे भी फोड़े थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हटवा पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस, परखी सुरक्षा

उधर तीसरे दिन भी पूरामुफ्ती पुलिस ने हटवा पहुंचकर दोनों की सुरक्षा का जायजा लिया। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल बहुत करीबी रिश्तेदारों व परिचितों से ही दोनों मिल रहे हैं। दोनों को एक-एक सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराए गए हैं। उधर पुरामुफ्ती पुलिस भी लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed